फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains in Bank Colony and Karnapuri are blocked, leaving dirty water flowing outside.

Ambala News: बैंक काॅलोनी और कर्णपुरी में नाले ब्लॉक, बाहर बह रहा गंदा पानी

Tue, 10 Mar 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Drains in Bank Colony and Karnapuri are blocked, leaving dirty water flowing outside.
बैंक कालोनी में सड़क पर जमा नाले का पानी। संवाद - फोटो : samvad
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित बैंक कॉलोनी और कर्णपुरी में नालों की सफाई न होने के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ब्लॉक नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। नालों की समय पर सफाई न होने से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी अब सीधे गलियों में जमा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो इस पानी से होकर गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बदबू और मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन

वहीं अमरपुरी कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है, जिसने स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं गलियां अब कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। राहगीर कीचड़ से सने रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़कों पर बने गड्ढे में गाड़ियां फंसना आम बात हो गई है। कई बार तो वाहनों के पहिए गड्ढों में धंस रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई करवाई जाए और अमरपुरी कॉलोनी में चल रहे सीवरेज के काम को तुरंत व्यवस्थित किया जाए ताकि वह सुरक्षित अपने घरों तक आ-जा सकें।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि काॅलोनियों में पिछले कई दिनों से सीवरेज का काम चल रहा है। काम खत्म हो रहा है और न ही गलियों की हालत सुधारी नहीं जा रही है। हर दिन कोई न कोई गाड़ी कीचड़ में धंसती है। लोग कीचड़ में चलने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णपुरी निवासी दलजीत ने बताया कि काॅलोनी में सफाई के नाम पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, नाले ब्लॉक हैं और उनका ओवरफ्लो पानी काॅलोनी में सड़क पर जमा हो रहा है। हम टैक्स भी देते हैं और ये बदहाली भी झेल रहे हैं।

राजेश ने बताया कि बैंक काॅलोनी में सड़कों पर भरा गंदा पानी सिर्फ आने-जाने की समस्या नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। चारों तरफ फैली बदबू और मच्छरों के बीच बच्चों को बाहर भेजना मुश्किल हो गया है।

बैंक कालोनी में सड़क पर जमा नाले का पानी। संवाद

बैंक कालोनी में सड़क पर जमा नाले का पानी। संवाद- फोटो : samvad

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed