फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains blocked due to lack of cleaning, dirty water accumulated on the road

Ambala News: सफाई न होने से बंद हुईं नालियां, सड़क पर जमा हुआ गंदा पानी

Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Drains blocked due to lack of cleaning, dirty water accumulated on the road
शहर के गोविंद विहार में नालियां बंद होने की समस्या लेकर निगम पहुंची महिलाएं। संवाद
अंबाला सिटी। गोविंद विहार में नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है। जलभराव होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलता तक मुश्किल हो गया है। वीरवार को गोविंद नगर की महिलाएं नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंची और इस समस्या के बारे में निगम अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया। महिलाओं ने सफाई न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

महिला निकिता, अंकिता, संतोष, मिथलेश, अनिता, शंकुलता, बबिता, गीता, संतोष, सुरेंद्र कौर ने बताया कि उनका क्षेत्र पहले वार्ड नौ में आता था। अब नई वार्डबंदी की गई है। उनके घरों के सामने से गुजर रही नालियां सफाई न होने से वह बंद पड़ी हैं। इस वजह से नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर बाहर सड़क पर एकत्रित हो रहा है। पहले भी कई बार सफाई कर्मचारियों को यहां सफाई करने के बारे में कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गंदा पानी गली में जमा रहता है, जिस वजह से घरों से बाहर निकलता तक मुश्किल हो गया है। जलभराव होने से सड़क पर कीचड़ होने से बच्चे व बुजुर्ग भी गिरकर घायल हो रहे हैं। महिलाओं ने निगम अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग की। वहीं, निगम की ओर से सफाई के लिए कर्मचारी भेजे गए थे, मगर समस्या का अभी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहर के गोविंद विहार में नालियां बंद होने की समस्या लेकर निगम पहुंची महिलाएं। संवाद

शहर के गोविंद विहार में नालियां बंद होने की समस्या लेकर निगम पहुंची महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed