फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drainage of dirty water by digging a drain

नाला खोदकर गंदे पानी की निकासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drainage of dirty water by digging a drain
जेसीबी द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए खुदवाया कच्चा नाला - फोटो : Ambala
शहजादपुर। शहजादपुर स्थित पुरानी सीएचसी वाली गली में गंदे पानी की निकासी से निजात मिल गई। बीडीपीओ कार्यालय द्वारा उक्त गली में कच्चा नाला खोदवाकर गंदे पानी की निकासी करवा दी गई। बता दें कि बुधवार के अंक में अमर उजाला ने ग्रामीणों की उक्त समस्या को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ शहजादपुर किन्नी गुप्ता के आदेशानुसार ग्राम सचिव राजिंदर ने एक तरफ कच्चा नाला खोदवा दिया है। इसके बाद यह नाला दूसरे नाले के साथ जोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय निवासी अमित राणा, गगन मित्तल और अन्य ग्रामीणों का कहना था कि उक्त नाला पक्का भी बनाया जाए, ताकि इस नाले से गंदा पानी सुचारू रूप से निकल पाए। इस पर ग्राम सचिव राजिंदर ने बताया कि इस समय पंचायतें भंग होने के कारण यह कार्य एसडीएम की अनुमति से ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed