{"_id":"61f2f7aaa8a9b97a6e1a8f88","slug":"drain-will-be-cleaned-with-machines-anil-vij-ambala-news-knl97198067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों से होगी ड्रेन की सफाई : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों से होगी ड्रेन की सफाई : अनिल विज
विज्ञापन
महेशनगर ड्रेन का हिस्सा जिसे पहले सीमेंट कंकरीट से पक्का बनाया जा चुका है।
- फोटो : Ambala
अंबाला। महेशनगर ड्रेन और बब्याल लिंक डाइवर्जन ड्रेन को सीमेंट कंकरीट से पक्का किया जाएगा। इसके अलावा टांगरी बांध पर घसीटपुर से जीटी रोड तक नई पक्की सड़क बनाई जाएगी। तीनों कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया अब तक लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबी कंकरीट की ड्रेन बनकर तैयार हो चुकी। ढाई किलोमीटर के क्षेत्र के लिए जल्द मंजूरी मिल जाएगी। सिंचाई विभाग की देखरेख में तीनों कार्य किए जाएंगे। इनके पूरा होने पर जनता को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि महेशनगर ड्रेन में सफाई करने के लिए दिक्कत आती थी, मगर इसे पक्का करने पर आधुनिक मशीनों से यहां प्रभावी तरीके से साफ-सफाई होगी। नाले में ही मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रालियों को उतारकर गंदगी को बाहर निकाला जा सकेगा। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए घसीटपुर-हरिपुर से जीटी रोड तक टांगरी बांध पर कच्ची रोड को पक्का किया जाएगा। आगामी दिनों में जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
गृहमंत्री ने बताया कि करीब 13 किलोमीटर लंबी महेशनगर ड्रेन को चरणबद्ध तरीक से पक्का किया जाना है। यह ड्रेन छावनी की अलग-अलग कॉलोनियों से होकर गुजरती है। उन्होंने बताया ड्रेन पक्का होने से बोह, बब्याल, भूरमंडी, पारस नगर, विशिष्ट नगर, श्याम नगर, दयालबाग, नसीब बाग, शिव प्रताप नगर, कबीर नगर, राम नगर, दुर्गा नगर, शिवपुरी कालोनी, सूर मंडी, इंद्रपुरी और अन्य कई कॉलोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा। ।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में नहीं आएगा पानी
महेशनगर ड्रेन से बब्याल लिंक डाईवर्जन ड्रेन को टांगरी नदी किनारे बने बब्याल पंप हाउस तक पक्का बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ड्रेन 18 फुट चौड़ी और 5 फुट गहरी बनेगी। इससे छावनी क्षेत्र में पानी नहीं आएगा और सीधा पंप हाउस के जरिए इस पानी को टांगरी नदी में डाला जा सकेगा। यहां चार बड़े पंप लगाए गए हैं जोकि 200 क्यूसिक क्षमता के हैं। वहीं नग्गल में टांगरी नदी पर 28.64 लाख की लागत से स्टोन पिचिंग की जाएगी ताकि भविष्य में यहां भूमि कटाव का खतरा खत्म हो जाए।