फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trouble for passengers, Doubling work on Rajpura Bathinda railway section under Ambala division

यात्रियों को परेशानी: अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेल खंड पर दोहरीकरण काम, ये 52 ट्रेनें प्रभावित

Wed, 03 Apr 2024 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

राजपुरा-बठिंडा रेल खंड पर तपा और रामपुरा फूल स्टेशन के मध्य रेलवे लाइनों का दोहरीकरण के काम के कारण छह ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, चार को बीच रास्ते रद्द, छह को बदले मार्ग से और 36 ट्रेनों को तपा और रामपुरा फूल स्टेशनों पर नहीं रोका जाएगा। 

विज्ञापन
Trouble for passengers, Doubling work on Rajpura Bathinda railway section under Ambala division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेल खंड पर तपा और रामपुरा फूल स्टेशन के मध्य रेलवे लाइनों का दोहरीकरण किया जाएगा जोकि पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। इस कारण छह ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, चार को बीच रास्ते रद्द, छह को बदले मार्ग से और 36 ट्रेनों को तपा और रामपुरा फूल स्टेशनों पर नहीं रोका जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04548 व 47 बठिंडा-अंबाला कैंट-बठिंडा पैसेंजर 24 से 30 अप्रैल तक, 14509 व 10 धूरी-बठिंडा-धूरी और 04765 व 66 बठिंडा-धूरी पैसेंजर-बठिंडा 30 अप्रैल को पूर्णतौर पर रद्द रहेगी।

विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 23 से 30 अप्रैल तक बठिंडा रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन का संचालन बठिंडा-अंबाला कैंट के बीच नहीं होगा। इसी प्रकार 14525 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर इंटरसिटी 24 से 30 अप्रैल तक बरनाला स्टेशन पर रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन बरनाला-श्रीगंगानगर के बीच नहीं होगा। ट्रेन नंबर 14736 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का संचालन 24 अप्रैल से 1 मई तक बठिंडा से होगा और ट्रेन अंबाला कैंट-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 24 से 30 अप्रैल तक बरनाला स्टेशन से चलेगी और ट्रेन श्रीगंगानगर-बरनाला के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन


बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 12439 हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 28 अप्रैल को जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 24 से 29 अप्रैल तक बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते, 12455 दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर एक्सप्रेस 24 से 29 अप्रैल तक जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते, 12485 हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 25 और 29 अप्रैल को जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते, 12486 श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ 27 व 30 अप्रैल को बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते व ट्रेन नंबर 12440 श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 26 अप्रैल को बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा फूल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 14887 व 88, 12455 व 56,14507 व 08,14816 व 15, 04547 व 48, 14736 व 35, 12439 व 40, 12485 व 86, 14525 व 26, 14509 व 10 और ट्रेन नंबर 04765 व 66 धूरी-बठिंडा-धूरी पैसेंजर स्पेशल 2 से 29 अप्रैल तक रामपुरा फूल स्टेशन पर नहीं रुकेगी।


तपा स्टेशन पर न रुकने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 14507 व 08, 14816 व 15, 14509 व 10, 04765 व 66, 14736 व 35, 04547 व 48 व ट्रेन नंबर 14525 व 26 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 2 से 23 अप्रैल तक तपा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed