फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   double-decker bus carrying pilgrims collided with square in fog in Ambala

Ambala: कोहरे में चौक से टकराई तीर्थयात्रियों की डबलडेकर बस , चौक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 15 Nov 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 02:57 PM IST
सार

कोलकाता निवासी बस ड्राइवर देवाशीष सरकार ने बताया कि वह हावड़ा से डबल डेकर टूरिस्ट बस में करीब 56 यात्रियों के साथ निकले थे। विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए वह बीते कल अमृतसर साहिब पहुंचे थे। जहां माथा टेकने के बाद वह हरिद्वार के लिए चले थे।

विज्ञापन
double-decker bus carrying pilgrims collided with square in fog in Ambala
हादसे में क्षतिग्रस्त चाैक - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर से हरिद्वार के लिए निकली तीर्थंयात्रियों से भरी डबल डेकर बस शुक्रवार को सीवनमाजरा में कोहरे के कारण चौक से टकरा गई। जिससे चौक पूरी तरह से टूट गया। गनीमत यह रही कि यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। यात्रियों को जोर का झटका लगा।
विज्ञापन


कोलकाता निवासी बस ड्राइवर देवाशीष सरकार ने बताया कि वह हावड़ा से डबल डेकर टूरिस्ट बस में करीब 56 यात्रियों के साथ निकले थे। विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए वह बीते कल अमृतसर साहिब पहुंचे थे। जहां माथा टेकने के बाद वह हरिद्वार के लिए चले थे। शाहाबाद से यमुनानगर रोड पर अल सुबह करीब 3 बजे वह सीवनमाजरा में दानवीर भामाशाह चौक पर पहुंचे। कोहरा ज्यादा होने के कारण उन्हें चौक दिखाई नहीं दिया और बस चौक में टकरा गई। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित बच गए लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बराडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed