फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Door-to-door garbage collection started, relief received

Ambala News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना शुरू, मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection started, relief received
डोर-टू-डोर निविदा होने के बाद रवाना होती गाड़ियां। संस्था
नारायणगढ़। डोर-टू-डोर टेंडर शुरु होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी और गंदगी के ढेर भी नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने कर्मचारियों को भी रोजगार मिल गया है, जोकि धरना प्रदर्शन करके रोजगार के लिए रोष जता चुके हैं। मंगलवार को नए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महिला मोर्चा प्रभारी सुमन सैनी सहित नगर पालिका चेयरपर्सन रिंकी वालिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी ने नगर खेड़े पर जाकर पूजा-अर्चना की और माथा टेका तथा सभी की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने कहा कि डोर-टू-डोर का टेंडर होने पर पुराने सफाई कर्मचारियों को रखा जाएगा, चाहें परिस्थितियों कोई भी हो वो अपने सफाई कर्मचारियों के साथ हैं और सफाई कर्मचारियों की जो अफवाह फैलाई गई है कि उन्हें निकाला जाएगा, जबकि किसी भी पार्षद या चेयरपर्सन का ओर से ऐसा नहीं कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बताया गया था कि जब नया टेंडर लगेगा, तब सब सफाई कर्मचारियों को रखा जाएगा जो आज हमने किया भी है। उन्होंने कहा कि मैं उन 15 नए कर्मचारियों का भी धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपनी तरफ से बिना तनख्वाह के काम किया और सफाई व्यवस्था में हमारा साथ दिया। उन्होंने यह भी बताया कि शहर ज्यादा साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हमें नाइट स्वीपिंग का टेंडर लगाने के लिए भी इजाजत मिल गई है जो कर्मचारी की सफाई के लिए कमी थी, वह भी जल्द पूरी हो जाएगी।

अब दिन और रात के समय भी आने वाले समय में शहर में सफाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 2 करोड़ के नए टेंडर लग चुके हैं। रूद्राक्ष पार्क और हुड्डा के चार नए पार्कों का भी टेंडर लग चुका है। शहर के वार्डों की 10 गलियों और हुड्डा की मुख्य सड़क और दो-तीन गलियों के भी टेंडर लग चुके हैं। जबकि हुड्डा की सभी गलियों की अनुमानित लागत तैयार हो चुकी है। नई स्ट्रीट लाइट भी नगर पालिका में आ गई है जोकि आवश्यकता अनुसार शहर के सभी वार्ड लगाई जा रही हैं। इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन अमित वालिया , पार्षद नवीन नामदेव, प्रदीप गोयल, प्रवीण धीमान, मनीष अग्रवाल और ओमप्रकाश घासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed