फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Donation and bathing with Ganga water will give results like Maha Kumbh

Ambala News: दान और गंगाजल से स्नान देगा महाकुंभ जैसा फल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Donation and bathing with Ganga water will give results like Maha Kumbh
पंडित संजीव बैंजवाल
अंबाला। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। इस महाकुंभ में लोग त्रिवेणी संगम में स्नान करके अपने आपको पवित्र मानते हैं। कई लोग और साधु संत किसी न किसी कारण के चलते मकर संक्रांति पर आयोजित महाकुंभ में नहीं जा सके।
विज्ञापन

कुछ लोग उम्र और शारीरिक रूप से परेशान हैं इस कारण से भी उन्हें महाकुंभ में जाने का अवसर नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगों के लिए पंडित प्रवेश उनियाल बताते हैं कि जो लोग महाकुंभ में नहीं जा सकते हैं उन्हें दान करना चाहिए। इसके साथ ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान कर सकते हैं तो ऐसा करने पर भी उन्हें महाकुंभ जैसा ही फल मिलेगा। इसके साथ ही भगवान से प्रार्थना करें कि अगली बार उन्हें महाकुंभ में भाग लेने को जरूर बुलाए।
विज्ञापन


जाने का अभी बन रहा है विचार



छावनी के बीसी स्थित शिव मंदिर के पंडित संजीव बैंजवाल ने बताया कि उन्हें महाकुंभ में जाने का मौका नहीं मिला। जबकि हरिद्वार में आयोजित कुंभ में स्नान कर चुके हैं, इस बार 144 साल बाद महाकुंभ है भला इस अवसर पर कौन त्रिवेणी में स्नान करना नहीं चाहेगा। उन्होंने बताया कि उपलाना में उनके गुरु रहते हैं। उनके साथ फरवरी में महाकुंभ में जाने का विचार बन रहा है, अगर बाबा की कृपा हुई तो वह अपने गुरु जी के साथ जरूर त्रिवेणी में स्नान करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो लोग महाकुंभ में नहीं जा पा रहे हैं, वह गंगा जल डालकर गंगा जी का नाम स्मरण करके स्नान करें। इसके अलावा भगवान सूर्य का ध्यान करें। गरुड़ पुराण में भी लिखा है कि गंगा जी का स्मरन, नमन और गंगा जी का नाम लेने से ही सबको मोक्ष की प्राप्ति होती है।




उम्र बनी महाकुंभ जाने में रोड़ा


छावनी के महेश नगर स्थित किस्मत नगर निवासी अजब सिंह राणा ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद में महामंत्री हैं। अब तक भोले बाबा की कृपा नहीं हुई इसलिए उन्हें कुंभ और महाकुंभ में जाने का अवसर नहीं मिला। इस बार उन्होंने प्रयागराज के इस महाकुंभ में मकर संक्रांति पर अपनी पत्नी सरला सिंह के साथ त्रिवेणी संगम पर स्नान करने जाना था, मगर किसी कारण से नहीं जा सका। उनकी उम्र 72 साल से ज्यादा है और उनकी पत्नी सरला की उम्र 70 साल है। उन्होंने बताया कि भोले बाबा ने कृपा की और फरवरी में ठंड कम हुई तो वह पत्नी के साथ 26 फरवरी को प्रयागराज के अंतिम स्नान करने जरूर जाएंगे।

पंडित संजीव बैंजवाल

पंडित संजीव बैंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed