फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dogs scratched young man in Ambala four Rottweilers attacked him

अंबाला में कुत्तों ने युवक को नोचा: एक साथ चार रॉटवीलर ने किया हमला, 20 जगह काटा, टावर ठीक करने आया था

Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
सार

अंबाला में एक युवक को कुत्तों ने बूरी तरह नोचा डाला। युवक पर एक साथ चार खूंखार रॉटवीलर ने हमला कर दिया और उसे  20 जगह काट लिया।

विज्ञापन
Dogs scratched young man in Ambala four Rottweilers attacked him
कुत्तों के हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के शाहबाद में अरोड़ा मोर्ट्स के पास लगे मोबाइल टावर ठीक करने वाले फिल्ड टेक्निशियन पर पालतू रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना सोमवार शाम छह बजे की है। करीब चार से ज्यादा कुत्तों ने अंबाला सिटी के मोती नगर निवासी 21 वर्षीय शाहजेब की टांगों पर करीब 20 जगह काटा। शाहजेब की एक जगह से टांग की मांसपेशियां तक बाहर आ गई हैं। घायल ने बताया कि हमला करने वाले पालतू कुत्तों की संख्या 4 से ज्यादा थी लेकिन वह ठीक से देख नहीं पाया।

विज्ञापन


यह कुत्ते टावर लगवाने वाले मालिक के थे। वह जैसे ही गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो अचानक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनने के बाद मालिक के नौकर आए तब जाकर कुत्तों ने उसे छोड़ा। साथियों की मदद से पहले शाहबाद के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से अंबाला छावनी अस्पताल रेफर कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद शाहजेब को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन




अंबाला से शाहबाद टावर दुरुस्त करने गया था शाहजेब 
घायल शाहजेब ने बताया कि वह टाटा कम्यूनिकेशन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से शिकायत मिलने पर वह अपनी कंपनी के ही तीन साथियों के साथ शाहबाद टावर ठीक करने के लिए गया था। उसके दो साथी तो गेट खोलकर टावर पर चढ़ गए थे। कुछ ही देर में वह गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि उसने कुत्तों को चेहरे की तरफ नहीं आने दिया, वरना यह हमला जानलेवा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हमलावर कुत्ते रॉटवीलर
वह कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद नजदीकी थाने में भी जल्द शिकायत देंगे। शाहजेब ने बताया कि वह मोती नगर में ही किराये के मकान में रहता है। कुत्ते रॉटवीलर थे। टावर लगवाने वाले मालिक ने अपने घर पर काफी कुत्ते रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed