{"_id":"687d593b91d3e999f2034315","slug":"dogs-gathering-at-sub-divisional-bhawan-and-cantonment-bus-station-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146409-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उपमंडल भवन और छावनी बस अड्डे पर कुत्तों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उपमंडल भवन और छावनी बस अड्डे पर कुत्तों का जमावड़ा
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आधार सेंटर के पास बैठे कुत्ते। संवाद
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन और बस अड्डे पर कुत्तों का जमावड़ा का लगा हुआ है। करीब दो महीने से बीत जाने के बाद भी इन कुत्तों को यहां से हटाया नहीं गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा, वहीं रोडवेज की ओर से दावा किया जा रहा है कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद से संपर्क किया गया है जबकि नगर परिषद खुद ही निविदा को लेकर कागजों में उलझी हुई है।
उपमंडल के हालात भी खराब
उपमंडल भवन में भूतल पर आधार सेंटर, वोटर कार्ड कार्यालय और तहसील की ओर जाने वाले रास्ते के बीच करीब आधा दर्जन कुत्ते बैठे रहते हैं जो किसी को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस भवन में रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके यहां से कुत्तों को हटाने के लिए किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती।
डर के बैठते हैं
छावनी निवासी दीपक ने बताया कि वह छावनी बस अड्डे पर अपने मामा के बेटे की इंतजार कर रहा था। इस दौरान यहां पर पांच से छह कुत्ते कुर्सियों के नीचे साे रहे थे और कुर्सियों पर यात्री डरे हुए बैठे थे। मोची मंडी निवासी गुलशन ने बताया कि वह बस अड्डे पर अपनी बहन को पटियाला की बस में बैठाने आया था लेकिन यहां पर कुत्ते देखकर बहन डर गई। सेक्टर 34 निवासी रूपेश ने बताया कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आया था, लेकिन यहां पर कुत्तों का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
- बस अड्डे पर कुत्तों और बेसहारा गाेवंश को लेकर नगर परिषद से संपर्क किया गया है ,जल्द ही नगर परिषद की टीम इन्हें यहां से हटाएगी।
बिजेंद्र, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड़, अंबाला छावनी।