फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dog got the neighbor cut and then threatened to kill

कुत्ते से पड़ोसन को कटवाया फिर मारने की धमकी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dog got the neighbor cut and then threatened to kill
अंबाला सिटी। पहले कुत्ते से पड़ोसन को कटवाया, उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। रविवार शाम की यह घटना मोती नगर में हुई। कुत्ता महिला के शरीर का एक अंग काटकर ले गया। शिकायत की तो दोबारा जान से मारने की धमकी दी गई। चौकी नंबर दो में दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मोती नगर की अक्षिता सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी मन्नी उर्फ सुखविंदर सिंह ने पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। उन्होंने कई बार उसे कुत्ता बांधकर रखने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी। रविवार की शाम करीब सवा तीन बजे वह अपनी मौसी को घर के बाहर गेट पर छोड़ने के लिए आई थी। उन्हें छोड़कर जब वह वापस घर की तरफ आ रही थी तब पड़ोसी की लड़की नीतू उर्फ नवनीत कौर ने गेट खोलकर उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से कुत्ते को इशारा करके छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके सारे कपड़े फाड़ दिए और शरीर का कुछ हिस्सा काटकर ले गया। बचाने के लिए शोर किया तो दादी सास उसे बचाकर घर के भीतर लेकर गई। इस बाबत जब कर्मजीत से बातचीत की तो जसप्रीत, मन्नी व नीतू गुस्से में आ गए। उसे धमकी दी कि इस बार तो बच गई, यदि दोबारा गली में मिली तो दोबारा कुत्ते से जान से मरवा देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed