Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dog buying and selling case, the accused entered the house and set Scooty on fire

Ambala News: श्वान की खरीद फरोख्त का मामला, आरोपियों ने घर में घुस लगाई स्कूटी को आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dog buying and selling case, the accused entered the house and set Scooty on fire
अंबाला सिटी। श्वान की खरीद फरोख्त का मामले में एक पक्ष ने दूसरे के घर पर जाकर तोड़फोड़ कर दी। यहां तक कि स्कूटी को आग लगा दी। इस संबंध में थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में जग्गी गार्डन के पुरुषोत्तम ने बताया कि उनका बेटा नवराज सिंह डॉग ब्रीडिंग का काम करता है। करीब तीन साल पहले उसने 40 हजार रुपये में इटली ब्रीड की केन कोर्सो डॉगी को खरीदा था। खरीद फरोख्त के समय बात हुई थी कि जो भी बच्चे डॉगी से होंगे उसमें से एक बच्चा अनीष को दिया जाएगा। किन्हीं कारणों से डॉगी ने बच्चे नहीं दिए।
विज्ञापन

जब बच्चे नहीं हुए तो नवराज ने डॉगी को अनीश को वापस लेने की बात कही। साथ ही इस दौरान खर्च न उठा पाने के बारे में बताया। इस दौरान अनीश ने डॉगी को लेने से मना कर दिया। इसके बाद नवराज ने वह डॉगी किसी अन्य को 15 हजार रुपये में बेच दी। इस संबंध में अनीश को पता चला तो वह नवराज के साथ गालीगलौज करने लगा। वहीं गत दिवस वह अपने दोस्तों के साथ उनके घर आ गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वह युवक यहां तक भी नहीं माने और उनके घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। इससे स्कूटी जलकर खाक हो गई। वहीं जाते-जाते आरोपी स्कूटी की तरह ही नवराज को भी आग लगाकर माने की धमकी देकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed