{"_id":"6175b21e65529d79962536c3","slug":"documents-of-219-candidates-out-of-817-were-checked-today-is-the-last-day-ambala-news-knl875658108","type":"story","status":"publish","title_hn":"817 में से 219 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
817 में से 219 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, आज आखिरी दिन
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके लिए सभी राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में कमेटियां गठित की गई हैं। दूसरी वरीयता सूची में जिला अंबाला की 8 राजकीय आईटीआई को 817 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभी तक सभी आईटीआई द्वारा 817 अभ्यर्थियों में से 219 अभ्यर्थियों के दस्तावेज और प्रमाणपत्र सत्यापित करने का कार्य किया गया है।
वहीं 156 अभ्यर्थियों द्वारा फीस भरी जा चुकी है और छह अभ्यर्थियों के फार्म रद्द किए गए हैं। इनमें से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांरनपुर में चार अभ्यर्थियों के फार्म रद्द हुए हैं। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि सोमवार को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम दिन होने के कारण संस्थानों में आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रह सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस काउंसलिंग में अधिक से अधिक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज और प्रमाणपत्र सत्यापन करवाने के उपरांत फीस भरने का कार्य करेंगे।
आईटीआई में यह रही स्थिति
राजकीय आईटीआई मूलचंद में 79 छात्रों को सीट अलॉट हुई है। इनमें से 24 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है और 18 ने फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर ली है।
विज्ञापन
अंबाला शहर आईटीआई में 359 में से 103 के दस्तावेजों की जांच हो चुकी हैं। दो बच्चों के फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं व 77 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर में भी 70 में से 20 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है और 11 छात्रों ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई बराड़ा में 164 में से 36 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हुई है और 24 ने फीस जमा करवाई है।
राजकीय आईटीआई भांरनपुर में 125 में से 32 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हुई है, जबकि 26 में फीस जमा करवा कर सीट पक्की कर ली है।
राजकीय आईटीआई महिला नारायणगढ़ में एक छात्र को सीट अलॉट हुई हैं। छात्र ने फीस जमा नहीं करवाई है।
राजकीय आईटीआई हसनसपुर में 5 में से 2 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हुई है।
राजकीय आईटीआई में 14 में से केवल एक छात्र के दस्तावेज की जांच हो सकी है।