फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctors played an important role during the Corona period: MP Kataria

कोरोना काल में डॉक्टरों ने निभाई अहम भूमिका : सांसद कटारिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors played an important role during the Corona period: MP Kataria
अंबाला सिटी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेरा आसमान संस्था के सौजन्य से पुलिस ऑडिटोरियम में डॉक्टरों को समर्पित एक शाम अगर तुम न होते कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला, लोकसभा सांसद रत्न लाल कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य वक्ता पंडित विजय शंकर मेहत्ता (उज्जैन) रहे। इस दौरान विधायक असीम गोयल और सांसद रत्नलाल कटारिया ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए लोगों की जिंदगियों को बचाने का काम किया हैं। हम सबको भगवान ने परिपूर्ण करके भेजा है। डॉक्टर का पेशा सबसे अहम होता है। लोगों की जिंदगी को बचाकर वे पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते है, इसलिए उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने मानव जीवन के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। डॉक्टरों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए अमूल्य जिंदगियों को बचाने का काम किया हैं। मुख्य वक्ता पंडित विजय शंकर मेहत्ता ने कहा कि एक डॉक्टर के अंदर चार व्यक्तिव होते हैं। जिनमें डॉक्टर, भगवान, शैतान व इंसान शामिल हैं। मानव का जीवन अनेक जन्मों के पुण्यों के फल से प्राप्त होता हैं। इसका उपयोग हमें सही तरीके से करना चाहिए। स्वास्थ्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी चिकित्सकों/वैद्य को सौंपी गई है। यहां पर उपस्थित सभी चिकित्सक सौभाग्यशाली हैं कि मानव जीवन की रक्षा करने का दायित्व उन्हें मिला है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, पीएमओ डॉक्टर राकेश सहल, डॉक्टर पवनीश, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर अशोक सभरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed