{"_id":"6425da80363552ad670b55d4","slug":"doctor-of-private-hospital-accused-of-drunken-treatment-uproar-ambala-news-c-36-1-sknl1017-127-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर नशे में उपचार करने का आरोप, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर नशे में उपचार करने का आरोप, तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नगर परिषद के निकट बच्चों के एक निजी अस्पताल में वीरवार देर सायं हंगामा हो गया। तीमारदारों ने डॉक्टर पर ही नशे में बैठने के आरोप लगाए। परिजनों ने डाॅक्टर के समक्ष रोष जताया। वहीं मामले की सूचना डायल 112 पर भी दी। इस बीच एक डॉक्टर की वीडियो भी बनाई गई जिसमें वह सही से बोल भी नहीं पा रहे थे। वीडियो में दिखा कि जब परिजन उस पर नशे में बैठने के आरोप लगा रहे हैं तो डॉक्टर केवल स्लिप लाने के अलावा कुछ भी नहीं बोलते दिखे। डॉक्टर कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने नशा नहीं किया है। आप बच्चे की रशीद दिखाओ। जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर से लेकर अन्य ड्यूटी स्टाफ भी नदारद हो गया। आखिर में परिजन शिकायत देने के लिए थाने में चले गए। पुलिस का कहना है कि लिखित में शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं देर रात दो शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
अस्पताल के बाहर साहा निवासी यमन ने बताया कि उनके बच्चे को चमड़ी रोग की समस्या थी लेकिन डॉक्टर ने उसकी स्लिप पर दिमाग का टेस्ट लिख दिया जो काफी महंगा था। गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि यह दिमाग का टेस्ट है। डॉक्टर से पूछा तो उसने कहा कि दिमाग का भी होना जरूरी है। यमन ने बताया कि वह डॉक्टर को दोबारा स्लिप दिखाने पहुंचे तो वह नशे में धुत्त था।
सुबह से बच्चे को बुखार, केवल एक बार आए देखने
महेश नगर के शीतला माता मंदिर निवासी दीपक ने बताया कि उसके साले का बच्चा उल्टी व बुखार होने के कारण पिछले तीन दिन से दाखिल है। सुबह से केवल एक बार ही देखने आए और शाम को देखा तो डॉक्टर नशे में बैठा था। पुलिस के आते ही स्टाफ सहित डॉक्टर भी चले गए। वह थाने में एक लिखित शिकायत देंगे।