फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diwan organized in Shri Panjokhra Sahib Gurudwara

Ambala News: श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में सजे दीवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Diwan organized in Shri Panjokhra Sahib Gurudwara
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज की चरण स्पर्श धरती श्री पंजोखरा साहिब में रविवार को साप्ताहिक गुरमत समागम का आयोजन किया। अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धन-धन श्री हरगोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन शाम 7:30 बजे आरंभ किया गया। गुरु चरणों में अरदास उपरांत समागम शुरु किया जोकि दो घंटे बाद 9:30 बजे संपन्न हुआ। गुरमत समागम में गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के कीर्तनी जत्थों सहित विशेष तौर पर समराला से आए भाई रविंदर सिंह जी और भाई पवनदीप सिंह ने इलाहीबाणी के जाप से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

उन्होंने संगत को नामसिमरण कराया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों सहित अंबाला और आसपास की संगत मौजूद रही। प्रबंधकों द्वारा संगतों के लिए मिष्ठान प्रसाद व लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया था जोकि संगत ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया और गुरु चरणों में माथा टेककर सुख व समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में महान कीर्तन समागम के दौरान पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई रविंदर सिंह और नाडा साहिब गुरुद्वारा साहिब से आए भाई इंद्रजीत सिंह ने मीरी-पीरी के मालिक धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी महाराज से संबंधित बाणी का गायन किया और गुरु चरणों पर चलने के लिए संगत को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन दरबार की शुरुआत रविवार रात बजे हुई। पहले भाई इंद्रजीत सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया और फिर श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई रविंदर सिंह ने अपनी गुरु महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान स.सुदर्शन सिंह सहगल सहित कार्यकारी सदस्य टीपी सिंह और बीएस बिंद्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। संगतों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से सेवादारों की भी विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी ताकि समागम में आने वाली संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर छोटे बच्चों, बुजुर्गाें, महिलाओं व युवाओं ने समागम में पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed