{"_id":"640c284774288eae9907b3e5","slug":"divyang-reached-janta-darbar-of-home-minister-vij-and-said-bullies-occupied-house-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री विज के दरबार में पहुंचा दिव्यांग: बोला- मकान पर दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस को एक्शन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री विज के दरबार में पहुंचा दिव्यांग: बोला- मकान पर दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस को एक्शन के निर्देश
Sat, 11 Mar 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:09 PM IST
सार
अंबाला में महेंद्रगढ़ से एक फरियादी ने अपनी शिकायत रखते हुए गृहमंत्री विज को बताया कि उसके परिवार में कई सदस्य सेना में हैं। एक परिजन शहीद भी हुआ है उनके नाम पर सरकारी स्कूल का नाम देने की बात हुई थी।
विज्ञापन
अनिल विज के जनता दरबार में फरियादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तकनीकी लोक निर्माण विश्राम गृह में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में सैंकड़ों फरियादी प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिकायत लेकर आए। इसी दौरान अंबाला के लिए 12 क्रॉस रोड से एक दिव्यांग भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
कब्जा हटाने के दिए निर्देश
उसने बताया कि उसके मकान पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है कृपया करके उसका कब करवाया जाए इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस पर गृहमंत्री विज ने थाना कैंट एसएचओ नरेश कुमार को बुलाकर तत्काल मकान पर से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहीद के नाम पर स्कूल का नाम रखने में डेढ़ साल बीते
महेंद्रगढ़ से एक फरियादी ने अपनी शिकायत रखते हुए गृहमंत्री विज को बताया कि उसके परिवार में कई सदस्य सेना में हैं। एक परिजन शहीद भी हुआ है उनके नाम पर सरकारी स्कूल का नाम देने की बात हुई थी मगर आज डेढ़ साल बाद भी फाइल अधिकारियों के दफ्तर में अटकी हुई है। इस पर गृहमंत्री विज ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पानीपत से 4 माह के बच्चे को बचाने की गुहार लेकर पहुंची महिला
पानीपत से एक महिला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी 4 माह के बच्चे को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की बीमारी है इस बीमारी में बच्चे को इंजेक्शन की आवश्यकता होती है या इंजेक्शन का खर्चा करीब 17 करोड रुपए आता है। यह खर्च दिलाएं और मदद करें। गृहमंत्री विज ने इंजेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 300 ऐसे मामले में जिसमें बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की समस्या है।