फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District level cultural festival will be held on 29th and 30th in PKR Jain School

पीकेआर जैन स्कूल में 29 व 30 को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
District level cultural festival will be held on 29th and 30th in PKR Jain School
अंबाला। शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2021 का आयोजन किया जाएगा। 29 व 30 सितंबर को पीकेआर जैन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहर में यह आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही कक्षा 6 से 8 की टीमें 29 सितंबर को तथा कक्षा 9 से 12 की टीमें 30 सितंबर को इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उत्सव को तीन कार्यक्रमों में विभाजित किया गया है। इसके अंतर्गत हरियाणवी लोक नृत्य समूह, सोलो हरियाणवी नृत्य एवं रागिनी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खंड से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमें इस उत्सव में शामिल होनी है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को मिलने वाले पुरस्कार की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विशेषज्ञों, जोकि कला क्षेत्र से हैं, उनको जज मनोनीत किया गया है। विभिन्न विद्यालयों के लगभग 20 अध्यापक व प्राध्यापकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 800 छात्र व छात्राएं भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2021 करनाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला में प्रथम आने वाली टीमें भाग लेंगी। जिला स्तरीय होने वाले कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed