फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District Legal Services Authority organised a peace march on Gandhi Jayanti.

Ambala News: गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निकाला शांति मार्च

Fri, 03 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Legal Services Authority organised a peace march on Gandhi Jayanti.
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने हरी झंडी दिखाकर शांति मार्च को रवाना किया। शांति, सद्भावना और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस मार्च में अध्यापक, अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने गांधी जी के आदर्शों सत्य, अहिंसा एवं नैतिक मूल्यों का प्रचार करते हुए समाज में शांति तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed