{"_id":"68a782b768d6eaf03c06a38b","slug":"district-and-sessions-judge-inspected-the-remand-home-ambala-news-c-36-1-amb1001-148193-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
Fri, 22 Aug 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही द्वारा वीरवार को संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। न्यायाधीश ने गृह में निवासरत किशोरों के रहन-सहन, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं और शिक्षा एवं परिसर की स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने सभी कक्षों, रसोई घर, शौचालय, पुस्तकालय एवं गतिविधि कक्ष का जायजा लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर सत्र न्यायाधीश ने गृह में चल रही सुविधाओं को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन