फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Distributed 62 sewing machines to needy women

Ambala News: जरूरतमंद महिलाओं को 62 सिलाई मशीनें वितरित कीं

Fri, 03 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Distributed 62 sewing machines to needy women
शहर पंचायत भवन के सभागार में मेरा आसमान एनजीओ ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाला में मेरा आसमान एनजीओ ने सराहनीय पहल करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं को 62 सिलाई मशीनें वितरित कीं। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने सभी महिलाओं को विजय दशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यह केवल विजय दशमी का पर्व ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूतियों की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो समाज और राष्ट्र की प्रगति अपने आप तय होगी। गोयल ने कहा कि जिस प्रकार देश में वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, उसी कड़ी में अंबाला में यह पहल की गई है। असीम गोयल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश को भी ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज संघ के सभी स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed