फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute in Shri Digambar Jain Sabha, Pradhan offers to resign

Ambala News: श्री दिगंबर जैन सभा में विवाद, प्रधान ने की इस्तीफे की पेशकश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Shri Digambar Jain Sabha, Pradhan offers to resign
वैभव शर्मा
विज्ञापन


अंबाला। छावनी की श्री दिगंबर जैन सभा में विवाद सामने आया है। सभा के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के बीच पिछले तीन-चार दिनों से विरोधाभास नजर आ रहा है।
सभा में शामिल अन्य पदाधिकारियों ने प्रधान पर मनमर्जी से कर्मचारी भर्ती करने और स्कूल के निर्माण में अधिक दाम के बिल लगाने और उनका भुगतान लेने के आरोप लगाए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि अचानक से प्रधान ने कार्यकारिणी को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही कुछ नए और कुछ पुराने लोगों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर शपथ तक दिला दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तक काे नहीं दी। इसका जब विरोध बढ़ा तो पिछले दो दिनों से अन्य पदाधिकारियों ने इस पर हैरानी जाहिर की। अब मामला बढ़ता देख प्रधान अशोक जैन ने सभा से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इस आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लगा चुके ये चार आरोप

सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नवंबर में प्रधान के चुनाव हुए थे। इसके बाद प्रधान को नई कार्यकारिणी गठित करने में करीब दो महीने का समय लग गया। जनवरी के आखिर में कार्यकारिणी का गठन किया। ये लेटलतीफी क्यों की, इसका कोई जवाब देने वाला नहीं है। संस्था के स्कूल में पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण के लिए कई सामान अधिक कीमत पर खरीदा है। इसके बिलों पर भी आपत्तियां लगी हैं। यहां तक कि बच्चों के पहचान पत्र भी अधिक कीमत पर बनाए। इस पर भी कुछ पदाधिकारियों ने आपत्तियां लगाईं। इसी प्रकार पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल में मनमर्जी चलाते हुए कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है। कुछ समय पहले एक ड्राइवर फिर टेस्ट फेल व्यक्ति को कंप्यूटर टीचर रख लिया।


पुरानी संस्थाओं में से एक है श्री दिगंबर जैन सभा

श्री दिगंबर जैन सभा अंबाला की पुरानी संस्थाओं में से एक है। इस संस्था के तहत कई इकाइयों भी आती हैं। यह संस्था लॉर्ड महावीर स्कूल, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैन धर्मशाला, फिजियोथैरेपी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और सात जिनालयों का काम देखती है। इस संस्था से जैन समाज के सैकड़ों परिवार जुड़े हैं।



वर्जन

मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं, मैं उनका खंडन करता हूं। ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं की है। सभा में कुछ ठीक नहीं था। इस कारण से मैं इस्तीफा आज या कल दे दूंगा।
-अशोक कुमार जैन, प्रधान, श्री दिगंबर जैन सभा, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed