फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Discussion on preparations for HSGPC elections

Ambala News: क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for HSGPC elections
अंबाला सिटी। नगर निगम में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। ये भूख हड़ताल नगर निगम अंबाला शहर में इकाई प्रधान शंकर पांमा के नेतृत्व में की गई। पांमा ने कहा कि मांगों के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ सरकार के साथ कई दौर की वार्ता व समझौते हुए। उन समझौते के पत्र करीब ढ़ाई वर्ष बाद भी जारी नहीं किए गए। इसके साथ ही कई अन्य मांग भी शामिल हैं। इस विरोध में 9 व 10 जनवरी दो दिन क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। अगर इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान न किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम से जोनी, मनोज, शेखर, राहुल, रवि, वेद प्रकाश, संजीव कुमार, रमेश कुमार, चन्नी, हरनेश, राजकुमार व धर्मपाल भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed