फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Discipline is not imposed, it is born from within: Pratik Sagar

अनुशासन थोपा नहीं जाता, भीतर से पैदा होता है : प्रतीक सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Discipline is not imposed, it is born from within: Pratik Sagar
मुनि प्रतीक सागर। - फोटो : shrinagar news
गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा आयोजित
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा आयोजित हुई। इसमें क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर महाराज ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। मुनि ने कहा कि माता-पिता का परम कर्तव्य अपने पुत्र को इतना योग्य बनाना है कि वह विद्वानों की सभा में अग्रिम पंक्ति में बैठने के योग्य हो सके। यही एक पिता के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि संतान का आचरण ऐसा होना चाहिए कि दुनिया पिता से पूछे कि उन्होंने किस पुण्य के प्रताप से ऐसा गुणवान पुत्र पाया है। मुनि ने कहा कि अनुशासन थोपा नहीं जाता, वह भीतर से पैदा होता है। थोपे गए अनुशासन की जड़ें कमजोर होती हैं, जबकि आत्म-अनुशासन की जड़ें बहुत गहरी होती हैं।
विज्ञापन




धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान महावीर का जन्मोत्सव

अंबाला कैंट में भगवान महावीर स्वामी का 2626वां जन्म कल्याणक महोत्सव 29 से 31 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। 29 मार्च को सुबह 8 बजे महावीर कथा होगी। शाम को गुरु भक्ति व गर्भकल्याणक के दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। 30 मार्च को सुबह 7 बजे भगवान की बाल क्रीड़ा का दृश्य व 8 बजे 301 इंद्रों द्वारा महामस्तकाभिषेक होगा। 31 मार्च को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य रथयात्रा व जुलूस निकाला जाएगा। आयोजन में पुरुष श्वेत वस्त्रों और महिलाएं केसरिया परिधानों में सम्मिलित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed