फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirty water in the pond, troubled by the problems of the residents

तालाब में गंदा पानी, बाशिंदों की परेशानी से हूं व्यथित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dirty water in the pond, troubled by the problems of the residents
धर्म सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मुझसे मिलिए, मेरा नाम है गांव भानोखेड़ी। मैं जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर बसा हूं। मुझमें 5200 के करीब लोग अपने आशियाने बनाकर रह रहे हैं। मैं दो पट्टी का गांव हूं भानो और खेड़ी। वैसे तो मैं बहुत खुश रहता हूं लेकिन जब मेरे बाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में दिक्कतें आती हैं तो मुझे बहुत दुख होता है।
मेरे आगोश में तीन तालाब आते हैं। इनमें ग्रामीणों द्वारा ही गंदा पानी गिराया जाता है। उनके इस रवैये को देखकर मुझे चिंता सताने लगती है, क्योंकि गंदगी से ही सभी बीमारी होती हैं। गंदे पानी के ऊपर डेंगू मलेरिया जैसे रोगों के लारवा पैदा होते हैं। इस कारण मेरे निवासियों को भयंकर रोग होने की आशंका बनी रहती है। तालाबों में जलकुंभी भरी हुई है। हालांकि, प्रशासन ने दो महीने पहले जलकुंभी निकलवाई भी लेकिन फिर तालाब जलकुंभी से लबालब भर गया। जब मैं गांव में कहीं भी गंदगी देखता हूं तो मैं बहुत दुखी होता हूं। मेरे आशियाने में 5200 लोग रहते हैं। करीब 2900 वोटर भी आते हैं। जो मेरा विकास करने वाले नुमांइदे का चुनाव करते हैं। संवाद
विज्ञापन

इतिहास पर एक नजर
मैं बहुत प्राचीन गांव हूं। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने यहां पर एक राक्षस का उद्धार किया था जो सर्प के रूप में बड़ के पेड़ में रहता था। सरोवर में नहाने वाली भैंसों का दूध भी पी लेता था। इसके आतंक से लोग काफी परेशान थे। अनायास ही गुरु गोविंद सिंह इस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने इस सर्प को जैसे ही तीर मारा तो वह अपने राक्षस वाले असली रूप में आ गया व अपना जीवन वृतांत बताया। गुरु गोविंद सिंह ने उनको सर्प योनि से मुक्ति प्रदान की। जिस स्थान पर बाद में गुरुद्वारा गेंदसर साहिब बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी बनाने की मांग
मास्टर डिंपल ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए विधायक से बातचीत में चल रही है। पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति, खेलकूद, अध्यात्म योग, विज्ञान का भी ज्ञान होना अति आवश्यक है।
आस्था का केंद्र
मास्टर विनोद कुमार शर्मा ने बताया गांव में दो गुरुद्वारे, एक नाथ संप्रदाय का डेरा, दो गोगा जाहर वीर माड़ी और काली माता का भव्य मंदिर है। यहां नवरात्रों में आने वाली चौदस पर पर मेला लगता है।
सुधार की ओर बढ़ रहा
सरदार सोहन सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि गांव के युवा सेहत मंद व तंदुरुस्त रहें। उनका गांव अब सुधार की ओर बढ़ रहा है। जिसमें गांव के युवा पढ़ लिख कर विदेश जा रहे हैं।
पानी निकासी की समस्या
पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया गांव में पानी निकासी की समस्या को लेकर विधायक ने काफी हद तक समाधान किया लेकिन वह उम्मीद रखते हैं कि बाढ़ जैसे हालातों में भी गांव सुरक्षित रहे।
युवा सरपंच मिले
निवर्तमान सरपंच उर्मिला ने बताया कि गृहणी होते हुए भी पांच साल गांव की खूब सेवा की। अब वह उम्मीद करती हैं कि गांव को योग्य युवा उम्मीदवार सरपंच के रूप में मिले और विकास करवाएं।

श्मशान घाट को चमकाया
सरदार बाबा काला ने बताया कि श्मशान जैसी जगह को भी सुधार करने के लिए उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की हुई हैं। जिसके चलते उसने श्मशान घाट को पार्क की तरह चमाचम चमका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed