फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in streets and drains, Barada residents troubled

Ambala News: गलियों और नालियों में गंदगी, परेशान बराड़ावासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dirt in streets and drains, Barada residents troubled
बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद
पूर्ण सिंह
विज्ञापन

बराड़ा। शहर इन दिनों गंदगी से जूझ रहा है। शहर के प्रत्येक वार्ड में नालियों और गलियों में गंदगी देखने को मिल जाती है। इसका मुख्य कारण सफाईकर्मियों की कमी है।
नगर पालिका क्षेत्र के रखरखाव और स्वच्छता के लिए ठेका भी देती है। इसके बावजूद स्थानीय निवासी गंदगी को लेकर परेशान हैं। बराड़ा नगरपालिका में 16 वार्ड हैं और लगभग सभी वार्डों का बुरा हाल है। ज्यादातर पार्षद भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
16 वार्डों के अलावा बाजार में सफाई के लिए इस समय गलियों, नालियों की सफाई के लिए 26 कर्मचारी हैं। इनमें से एक छुट्टी पर चल रहा जबकि 25 काम कर रहे हैं। इनमें से प्रत्येक वार्ड को 1-1 सफाई कर्मी दिया गया है, जबकि 4 कर्मचारी बाजार में डिवाइडर की सफाई और कूड़ा एकत्रित करने के लिए लगाए हैं। वहीं 3 अतिरिक्त सफाईकर्मियों को जहां भी जरूरत है, वहां भेजा जाता है। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए 20 कर्मचारी लगाए हैं। पांच रेहड़ियों में से चार काम कर रही हैं जबकि एक रेहड़ी खराब है जो नगर पालिका कार्यालय में खड़ी है। क्षेत्र के हिसाब से यह कर्मचारी और रेहड़ियां पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-68
बराड़ा में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। हर वार्ड में गंदगी फैली है। न नालियों की सफाई, न ही कूड़ा करकट का सही से निपटान हो रहा है।
राजेंद्र सिंह राणा, निदेशक सहकारी समिति।
फोटो-67
सफाईकर्मी कभी कभार ही गलियों में आते हैं। इस कारण गलियों और नालियों में गंदगी हैै। बारिश का मौसम आने को है, ऐसे में नालियों की सफाई ना होना लोगों के लिए चिंताजनक है।

रीटा केसरी, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष।
फोटो-66
बराड़ा में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए ठेकेदार को एक सप्ताह का समय दिया गया है, यदि वह इस दौरान सफाईकर्मी और रेहड़ियां बढ़ाता है तो ठीक है, वरना उसका ठेका रद्द किया जाएगा।


रजत मलिक, चेयरमैन, नगर पालिका बराड़ा

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में फैला कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed