फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt clogged in the main drain in Shakti Nagar, officials careless

Ambala News: शक्ति नगर में मुख्य नाले में अटी गंदगी, अधिकारी बेपरवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Dirt clogged in the main drain in Shakti Nagar, officials careless
अंबाला सिटी। शहर के मानव चौक स्थित शक्ति नगर कॉलोनी वासी अपने क्षेत्र में मुख्य नाले की गंदगी से काफी परेशान हैं। कई बार नगर निगम से इसकी सफाई के लिए गुहार लगा चुके हैं मगर निगम निगम के अफसर सुनते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन की मानें तो उनकी कॉलोनी के बिल्कुल साथ शहर का मेन नाला गुजर रहा है। जिसकी बीते काफी लंबे समय से निगम द्वारा सफाई नहीं की गई। स्थानीय एसोसिएशन ने बीते 24 नवंबर फिर 15 फरवरी को निगम प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा मगर इसके बावजूद अधिकारियों ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

नाले में करीब तीन फीट तक गाद भरी हुई है। करीब चार महीने पहले बारिश के दिनों में मेन नाले का गंदा पानी कॉलोनी में घुसने के कारण लोगों के घरों का पूरा सामान खराब हो गया था। अब फिर लोगों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो नंबर- 44
बार-बार कर रहे शिकायत : बलदेव राज
स्थानीय निवासी बलदेव राज आनंद ने बताया कि नगरनिगम प्रशासनिक अधिकारियों को मेन नाले की सफाई करने के लिए बार-बार शिकायतें दी जा रही हैं। बीते 24 नवंबर व 16 फरवरी को निगम को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन आजतक मेन नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जबकि नाले में करीब तीन फीट तक गाद जमी हुई है।

फोटो नंबर- 45
कर रहे बड़े-बड़े दावे : प्रदीप
स्थानीय निवासी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से आए दिन सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं। मगर धरातल पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। कॉलोनी की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। गलियों में कूड़ा-करकट बिखरा रहता है। सफाई कर्मचारी नाम मात्र ही दिखाई देते हैं।

फोटो नंबर- 46
स्ट्रीट लाइटें भी खराब : दीपक
स्थानीय निवासी दीपक चावला ने बताया कि बीते लंबे समय से क्षेत्र में गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब चल रही हैं। बार-बार शिकायतें की जा रही है, मगर लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से कई गलियों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है।



फोटो नंबर- 47
वर्जन
शक्तिनगर कॉलोनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कईं बार निगम प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष रूप से चर्चा भी की गई, मगर महीने गुजर जाने के बावजूद भी समस्याओं पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जबकि संबंधित निगम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है।
अशोक अग्रवाल, प्रधान, वेलफेयर एसोसिएशन शक्तिनगर अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed