फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Digambar Jain Sabha chief resigns, says allegations are false

Ambala News: दिगंबर जैन सभा के प्रधान का इस्तीफा, बोले- आरोप गलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Digambar Jain Sabha chief resigns, says allegations are false
अंबाला। छावनी की प्रतिष्ठित श्री दिगंबर जैन सभा के प्रधान अशोक जैन ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संस्था के महामंत्री विवेक जैन को एक पत्र से इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन

त्यागपत्र देते हुए प्रधान अशोक जैन ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को सभी सदस्यों ने मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रधान पद का दायित्व सौंपा था। इस दायित्व को पूरा करने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए लेकिन कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते ये त्यागपत्र देना पड़ रहा है। इस त्यागपत्र में प्रधान अशोक जैन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

भले ही सभा के प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया हो, मगर पदाधिकारियों ने मनमर्जी से भर्ती करने, वित्तीय नियमों की अनदेखी करने के जो आरोप लगाए हैं। उनकी जांच को लेकर क्या स्थिति रहेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं किया है और न ही ऑडिट या जांच के लिए कोई निर्देश दिए हैं। रातोंरात जिन पुराने पदाधिकारियों को बिना सूचित करे कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन पर आगामी क्या फैसला होगा, इस पर भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितताओं की जांच के लिए सहमत
श्री दिगंबर जैन सभा में कुछ ही समय पहले अचानक से प्रधान ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यकारिणी में बदलाव कर दिया था और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए पद का दायित्व दे दिया था। इसके बाद से ही प्रधान पर कुछ पदाधिकारियों की ओर से अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे थे। त्यागपत्र में आरोपों का खंडन करते हुए प्रधान ने इस मामले में पदाधिकारियों को निष्पक्ष रूप से जांच कराने के लिए कहा है और इस जांच में अपनी सहमति भी दर्ज कराई है।

सभा की प्रतिष्ठा बचाने का दिया तर्क
प्रधान अशोक जैन ने त्यागपत्र में श्री दिगंबर जैन सभा की प्रतिष्ठा बचाने का हवाला दिया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से सभा की प्रतिष्ठा चौक-चौराहों तक धूमिल हो रही है। इससे सभा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ऐसा किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए वे हाथ जोड़कर तुरंत प्रभाव से सभा के प्रधान पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। अंत में उन्होंने सभा के महामंत्री विवेक जैन से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed