{"_id":"69a4a3a17912f3feb502dbb0","slug":"difficult-subjects-will-be-easily-practiced-in-the-revision-school-ambala-news-c-36-1-amb1001-159086-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिवीजन की पाठशाला में होगा कठिन विषयों का सरल अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिवीजन की पाठशाला में होगा कठिन विषयों का सरल अभ्यास
विज्ञापन
- कक्षा 7 से 9 तक के लिए शेड्यूल जारी, गणित में राशियों की तुलना, हिंदी में रहीम के दोहे और विज्ञान में पादप में जनन पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकारी स्कूलों के छात्रों के ज्ञान में वृद्धि के लिए रिवीजन की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दीक्षा एप के माध्यम से होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा, गुरुग्राम की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत 7वीं से 9वीं तक के मुख्य विषयों के लिए वीडियो लिंक और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। एससीईआरटी के शैक्षिक तकनीकी विभाग की ओर से तैयार इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कठिन विषयों का सरल अभ्यास कराना है।
शेड्यूल के अनुसार, छात्रों के लिए गणित में समांतर श्रेणी और विज्ञान में धातु एवं अधातु जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों पर जोर दिया गया है, वहीं गणित में प्रायिकता और हिंदी में अतीत में दबे पांव जैसे पाठों का रिवीजन कराया जा रहा है। कक्षा 7-8 के लिए राशियों की तुलना, पादप में जनन और हिंदी-अंग्रेजी के विशेष पाठ शामिल हैं, वहीं कक्षा 9 के तहत कार्य तथा ऊर्जा (विज्ञान), द हैप्पी प्रिंस (अंग्रेजी) और संधि (हिंदी) पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है।
तकनीकी सहायता के लिए निर्देश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र को सामग्री खोलने में समस्या आ रही है, तो वह क्यूआर कोड के माध्यम से एडोब एप डाउनलोड कर सकता है। साथ ही फीडबैक फॉर्म का लिंक भी साझा किया गया है ताकि छात्र और शिक्षक प्रतिक्रिया दे सकें।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर नई जानकारी प्रदान करने के लिए दीक्षा एप का इस्तेमाल किया जाता है। यह एप शिक्षकों सहित बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक है। इस एप से बच्चों को पाठ्यक्रमों की सही व सटीक जानकारी मिलती है।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला