फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Did not get loan for girl's marriage, lost one lakh in reverse hoax

लड़की की शादी के लिए नहीं मिला लोन, उल्टा झांसे में आकर गंवाए एक लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Did not get loan for girl's marriage, lost one lakh in reverse hoax
लड़की की शादी के लिए लोन लेने के नाम पर व्यक्ति के साथ एक लाख तीन हजार रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के नुमाइंदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहदेव वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी के झांसे में आकर लड़की की शादी के लिए लोन अप्लाई किया था। पहले इन्होंने 36 हजार रुपये एक हफ्ते के अंदर ले लिए। जब उन्होंने रुपये मांगें तो कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि 15 दिन में उन्हें रुपये मिल जाएंगे। मगर, उन्हें पैसा नहीं मिला। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे पांच बार में एक लाख तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। इसकी पूरी जानकारी उसके पास है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कई बार कंपनी के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी वाले लोन देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। पहले ये मोबाइल पर संदेश और मेल भेजते हैं, बाद में लोन पास होने का पत्र भी भेज देते हैं। इसके बाद फाइल जमा करवाने सहित अन्य खर्चे डालकर लोगों से पैसा जमा करवाते हैं। इसके बाद लोन के नाम पर लोगों द्वारा दिए गए पैसे हड़प लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed