फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diarrhea controlled in Mohra, 15 patients treated

Ambala News: मोहड़ा में डायरिया नियंत्रित, 15 मरीजों का उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea controlled in Mohra, 15 patients treated
मोहडा की रविदास बस्ती में आ रहे दू​षित पानी से बीमार हुए लोगों के बारे में जानकारी देते सतपाल।
अंबाला। मोहड़ा में सातवें दिन भी डायरिया के मरीज सामने आए। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर जारी रखा। सोमवार को 60 मरीजों ने जांच कराई। इसमें 15 लोगों ने डायरिया से संबंधित दवा ली। ये मरीज पहले से ही ग्रसित थे।
विज्ञापन

जो शिविर में दोबारा से दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को शिविर में कोई गंभीर मरीज नहीं आया है। डॉ सुनील हरी ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार शिविर लगाया जाएगा। जब तक गांव में सभी लोग स्वस्थ नहीं होते तब तक शिविर जारी रहेंगे।
विज्ञापन

टैंकर के सहारे ही चल रहा काम
गांव में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को भी पानी के कैंटर भेजे गए। जिसके लिए ग्रामीणों की लंबी कतार लगी हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय घरों में थोड़ा गंदा पानी आया। इसके बाद दो घंटों के बाद पानी साफ हो गया था। वहीं मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बदलने का काम शुरू
जन स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में पाइपलाइन बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद पूरे गांव की पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया जाएगा। बीते कई दिनों से गांव में पाइपलाइन की समस्या बनी हुई है। जिस कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। इसी के चलते गांव में बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो गए। 200 से अधिक लोगों में डायरिया के लक्षण मिल चुके हैं। जिनका उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed