फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diabetes and blood pressure patients benefitted from yoga

Ambala News: योग से मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों को मिला लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Diabetes and blood pressure patients benefitted from yoga
एनसीडी कार्यक्रम के तहत योग करते हुए लोग। विभाग
अंबाला सिटी। एनसीडी विभाग की ओर से 16 मई से लेकर 17 जून तक चले विशेष प्रयोग में बीपी शुगर के मरीजों में बदलाव देखने को मिला है। इन मरीजों को रोजाना योग करने की सलाह दी थी। इससे बीमारियों पर योग का असर पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 108 लोगों को यह परामर्श दिया था। इन मरीजों को कहा था कि रोजाना उन्हें एक घंटे तक योग करना है। इसके बेहतर नतीजे देखने को मिले हैं। इन मरीजों में से 60 प्रतिशत मरीजों को मधुमेह और रक्तचार में लाभ मिला है। ऐसे में अब विभाग की ओर से प्रत्येक मरीज को योग करने की सलाह दी जाएगी। इससे उनकी बीमारियों पर नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन

18 हजार लोगों का रक्तचाप जांचा
यह प्रयोग वैसे तो सिर्फ रक्तचाप मरीजों के लिए किया गया था। मगर इस दौरान शुगर के मरीज भी अपनी जांच कराने आए थे। इसलिए शुगर के मरीजों को भी इसमें शामिल किया है। विभाग की ओर से 16 मई से 17 जून तक 18432 मरीजों में बीपी जांचा था। इनमें से 1496 मरीजों में रक्तचाप मिला था। 19968 मरीजों में मधुमेह भी जांची गई। इनमें से 1094 मरीज शुगर के सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी जांच में मिला अंतर
पहला मामला
38 वर्षीय हरकेश कुमार ने बताया कि योग से पहले उन्होंने अपना रक्तचाप की जांच कराई थी। इसमें उनका बीपी 166-90 आया था। मगर 15 दिनों तक आधा घंटा योग करने के बाद जब उन्होंने अपने बीपी की जांच कराई तो 128-80 आया। इसके साथ शुगर भी 224 से 162 तक आ गई थी। अब वे रोजाना योग करेंगे और अपनी बीमारियों पर नियंत्रण करेंगे।
दूसरा मामला
42 वर्षीय कर्मजीत सिंह का बीपी योग से पहले 178-80 था। मगर योग के बाद 140-80 आया। वे भी रोजाना आधा घंटा तक योग करते थे।
तीसरा मामला
47 वर्षीय संगीता ने बताया कि योग करने से उन्हें काफी लाभ मिला है। योग से पहले उनका बीपी 210 -80 था जो घटकर 146- 78 आया। अब वे भी जीवन शैली में योग को शामिल करेंगी।
चाैथा मामला
68 वर्षीय शिव ने बताया कि योगा प्रयोग से पहले उनका बीपी 154-80 था जो योगा के बाद घटकर 120-80 आया। उन्होंने कहा कि योग के कारण अब उन्हें प्रोत्साहन मिला है। जिससे वे अब रोजाना योग करेंगे।

वर्जन
हमारी ओर से किए प्रयोग में 60 प्रतिशत मरीजों को लाभ मिला है। अब बीपी शुगर के प्रत्येक मरीज को विभाग द्वारा योग करने का परामर्श भी दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर योग क्लास भी करवाई जाती है। जिसमें कोई भी मरीज शामिल हो सकता है।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed