{"_id":"66d7a77710f3d5c72f0b51c4","slug":"dharna-against-executive-engineer-ambala-news-c-36-1-sknl1003-129061-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी।
नारायणगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों की ओर से कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
यह प्रदर्शन जिला प्रधान रामकरन की अध्यक्षता में किया। इस धरना प्रदर्शन में यमुनानगर, जगाधरी, रायपुररानी, अंबाला, साढौरा, रादौर, पंचकूला, कालका, पिंजौर और नारायणगढ़ शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया और कार्यकारी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अभियंता नारायणगढ़ अपने कार्यालय से नदारद रहे। प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान ने बताया कि कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी कर्मचारियों का अनुभव निगम के पोर्टल पर अपलोड करने, कर्मचारियों की ड्यूटी के अनुरूप पद नाम बदले जाने, पिछले छह महीने से बकाया साबुन, बल्ब व अन्य सामान उपलब्ध कराए जाने आदि मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह चट्ठा ने कहा कि लगभग एक वर्ष से कार्यकारी अभियंता के साथ लिखित व मौखिक स्तर पर बातचीत होती रही है। कार्यकारी अभियंता निरंतर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर गलत नीति अपनाए हुए हैं, जिसके रोष स्वरूप संगठन की ओर से कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संजय शर्मा प्रांतीय उप प्रधान, वीरेंद्र सिंह प्रांतीय संगठन सचिव, जगदीप सिंह प्रांतीय कार्यालय सचिव, सुरजीत सिंह, रणधीर सिंह सैनी और रमेश कुमार उपस्थित रहे।