फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dhadhi Jathas told the glory of the Gurus, 23 Sikh sangats spilled the nectar

ढाढी जत्थों ने बताई गुरुओं की महिमा, 23 सिख संगतों ने छका अमृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dhadhi Jathas told the glory of the Gurus, 23 Sikh sangats spilled the nectar
श्री मरदोंसाहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम समारोह में उपस्थित सिक्ख संगते। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। श्री गुरुद्वारा मरदों साहिब में चल रहे दो दिवसीय समागम समारोह का मंगलवार को समापन हुआ। गुरुद्वारा साहिब में सुबह करीब नौ बजे सिख संगतों की लंबी कतारें लग गई। संगत ने वाहेगुरु वाहेगुरु का नाम जपा। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंची सिख संगतों ने गुरुद्वारा साहिब में सजे दीवान पर मत्था टेका और गुरुओं की सुंदर वाणी व कथा का आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मरदों साहिब के मैनेजर त्रितपाल सिंह ने बताया कि समागम समारोह के अतिंम दिन पंजाब से पहुंचे ढाढी जत्थों ने गुरुओं की कथा का व्याख्यान किया। वहीं समागम समारोह में अमृत संचार का भी आयोजन किया गया। इसमें करीब 23 सिखों ने अमृत छका। इस अमृत संचार की सेवा सहज पाठ सेवा सोसाइटी श्री अमृतसर दरबार की ओर से की गई। सिख संगतों ने अमृत छककर गुरुओं के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समागम में गुरमेल सिंह ढाढी जत्था श्री मरदों साहिब, जगदीश सिंह बढ़ाला पंजाब, दिलबाग सिंह कवीशरी जत्था अमृतसर से पहुंचा था। सभी सिख जत्थों ने संगतों को निहाल किया। मंगलवार को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया। यहां हरियाणा, हिमाचल व पंजाब आदि राज्यों से संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची। वहीं अमरजीत मोहड़ी, बलजिन्द्र चुड़ियाला, जयसिंह जलबेड़ा, बलजिन्द्र सिंह कांबोज, सुरजीत सिंह भानोखेड़ी, तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब से किसान नेता भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। शाम करीब चार बजे दीवान की समाप्ति की गई। समागम में ढाढी दरबार के साथ-साथ श्री अमृतसर दरबार साहिब से हैड ग्रंथी बाबा जगतार सिंह ने संगतों को गुरुओं की विभिन्न कथाओं के माध्यम से प्रेरित किया। समागम के अंतिम दिन हजारों की संख्या में संगतों ने मत्था टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मरदों साहिब के प्रबंधक कमेटी के प्रधान जरनेल सिंह, उपप्रधान हरप्रीत सिंह मोहड़ी, सदस्य बलकार सिंह, गेरमेल सिंह, हरकेश सिंह, रघुजीत सिंह आदि ने बताया कि इस समागम से पूर्व सभी सिख संगत अपनी-अपनी सेवाएं निभा रही थी।

श्री मरदोंसाहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम समारोह में संगतों को गुरूओं की कथा सुनाते बाबा जगता

श्री मरदोंसाहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम समारोह में संगतों को गुरूओं की कथा सुनाते बाबा जगता- फोटो : Ambala

श्री मरदोंसाहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम समारोह में सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित कर?

श्री मरदोंसाहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम समारोह में सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित कर?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed