Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotion brings the sight of the Lord: Bhardwaj

भक्ति से मिलती है प्रभु की दृष्टि : भारद्वाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Devotion brings the sight of the Lord: Bhardwaj
अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें आप और हम भागवत सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने श्रीमद्भागवत महापुराण और वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य पं.मुकेश भारद्वाज महाराज का स्वागत किया।
विज्ञापन

पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण कर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। आचार्य महाराज ने कहा कि वेदव्यास जी ने दिव्य ग्रंथ की रचना कर शुकदेव को परमात्मा की भक्ति का ज्ञान श्रवण कराया। कलियुग में परमात्मा की प्राप्ति करना यानि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए मार्गदर्शन से ही संभव हो सकता है। भगवान किसी भी रूप में भक्तों को दर्शन दे सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव हो सकता है, जब भक्त का परमात्मा के प्रति आस्था का भाव किस प्रकार से है।
विज्ञापन

कुछ लोग तो मंदिर के अंदर जाना भी पसंद नहीं करते और मंदिर भवन के बाहर से ही भगवान को नतमस्तक कर अपने कामकाज को महत्व देते हैं। वहीं कुछ भक्त ऐसे भी हैं, जोकि परमात्मा को प्रर्याप्त समय देते हुए अपनी दिनचर्या को प्रारंभ करते हैं। इसलिए भक्तों श्रद्धाभाव रखते हुए परमात्मा की भक्ति करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य पं. मुकेश भारद्वाज ने पांडवों की कथा सुनते हुए मां कुंती व भीष्म पिता की कथाओं का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। कथा के समापन पर सभी भक्तों ने विधिवत भगवान श्रीकृष्ण दरबार में आरती करते हुए नतमस्तक किया। इस मौके पर मंडल के प्रधान हर्ष सोनू सेठी, विजय गुप्ता, अंशुल बंसल, दर्शन लाल सेठी, हरीश कपूर, मुकेश शांडिल्य सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed