फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees visited Brahma Sarovar Ghat in Kurukshetra on the occasion of Chhath festival.

Ambala News: छठ पर्व पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर घाट पर गए श्रद्धालु

Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Brahma Sarovar Ghat in Kurukshetra on the occasion of Chhath festival.
सुनिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठपर्व पर पूजा के लिए अंबाला से सैकड़ों श्रद्धालु हरियाणा रोडवेज की बसों में और अपने-अपने वाहनों से कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर बने घाट पर पहुंचे। जहां पर श्रद्धालुओं ने घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने रात घाट पर बिताई और सुबह के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला और वापस आ गए। सोमवार को अंबाला डिपो की तीन बसें जिसमें से दो बस नन्हेडा और एक बस बराड़ा गई। जहां से यह बसें श्रद्धालुओं को लेकर कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर बने घाट पर पहुंची। इसके अलावा श्रद्धालु, ट्रक, पिकअप गाड़ी व अन्य साधनों से कुरुक्षेत्र सरोवर पर पहुंचे।
मघी सभा के प्रधान रामचंद्र ने बताया कि वह 25 साल से कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर बने घाट जाते हैं और पूजा करते हैं। हर साल वह अपने अपने साधन से वहां जाते थे। लेकिन इस बाद पूर्वांचल सभा कुरुक्षेत्र के सदस्यों की ओर से नन्हेड़ा के श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की दो सामान्य बसों की व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालु दोनों बसों में कुरुक्षेत्र जा रहे हैं। जहां पर वह सरोवर में खड़े होकर छठ मइया की पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि नन्हेड़ा से करीब एक हजार लोग छठपर्व पर पूजा करने सरोवर पर जाते हैं।
विज्ञापन

पहली बार रखा व्रत : पूनम
नन्हेडा निवासी अनुराधा ने बताया कि वह सात साल से व्रत रख रही हैं और 10 साल से कुरुक्षेत्र सरोवर घाट पर पूजा करने जा रही हैं। वहीं नन्हेडा निवासी पूनम ने बताया कि उसने पहली बार छठी मइया का व्रत रखा जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। पहले उनकी सास व्रत रखती थीं जिन्होंने उन्हें व्रत रखवाया है। सुनीता ने बताया कि वह 20 साल से कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर बने घाट पर पूजा के लिए जा रही हैं और पांच साल से व्रत रख रही हैं। उन्होंने व्रत अपने बच्चों को घर में सुख शांति के लिए रखा है। राधा ने बताया कि यह उसका आठवां व्रत है और वह शादी से पहले 30 साल से छठपर्व मनाने कुरुक्षेत्र जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनिता

सुनिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed