फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees gathered to see the tableaus in the temples, kirtan continued till late night

Ambala News: मंदिरों में झांकियां देखने उमड़े भक्त, देर रात्रि तक चले कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see the tableaus in the temples, kirtan continued till late night
अंबाला। छावनी व सिटी के प्रमुख मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कुछ मंदिरों में तो शुक्रवार को ही जन्माष्टमी मनाई गई। वहीं अन्य में शनिवार को जन्माष्टमी के कार्यक्रम हुए। इस दौरान मंदिरों में झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ मंदिरों में दिखाई दी। वहीं रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद माखन मिश्री का भोग लगाया गया, प्रमुख मंदिरों में रेस कोर्स स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर, स्टाफ रोड सनातन धर्म मंदिर, टिंबर मार्केट विश्वकर्मा मंदिर, गोबिंद नगर बांके बिहारी मंदिर, कच्चा बाजार सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


बर्फ की गुफा रही आकर्षण का केंद्र
रेस कोर्स स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर के पंडित सतीश थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे मंदिर भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने कान्हा को झूला झुलाया, इसके बाद उन्होंने खाटू श्याम के दर्शन किए, इसके बाद 20 फीट लंबी अमरनाथ गुफा में बर्फ की सिल्लियाें पर चलकर भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन करते हुए श्री राधा कृष्ण, भोले बाबा, श्री गणेश, पुतना ओर कान्हा जी की झांकियों का आनंद लिया, इसके बाद शिव मंदिर में शिवलिंग का उज्जैन के महाकाल के स्वरूप का शृंगार किया गया जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा, इसके साथ ही बच्चों ने मंदिर में लगाए गए झूलों को आनंद लिया। मंदिर परिसर में कलाकारों ने भोले बाबा का अघोरी नृत्य, पार्वती, मां काली की झांकियां प्रस्तुत की। कलाकारों ने मुंह से पेट्रोल की फुहार मारकर आग निकाली यह दृश्य देखकर श्रद्धालु दंग रह गए। इसके बाद रात बारह श्रीकृष्ण की आरती की गई और साढ़े 12 बजे भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


फोटो: 57
विश्वकर्मा मंदिर में भजनों से किया गुणगान
इसके अलावा छावनी की टिंबर मार्केट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान जगाधरी से आए भजन गायक मोहित शुक्ला ने कान्हा के भजनों का गुणगान किया, इसके बाद रात 12 बजे कान्हा जन्मोत्सव पर माखन और मिश्री का भोग लगाया गया और भक्तों प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ रोड सनातन धर्म मंदिर में अमरनाथ गुफा देखी
छावनी के स्टाफ रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के बाहर 50 फीट लंबी बनाई गई अमरनाथ गुफा में भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण की रासलीलाएं की गईं। इसके बाद रात 11 बजे महिला भजन मंडली की ओर से कान्हा के जन्म के लिए भजन कीर्तन किए गए। रात करीब 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव के बाद कान्हा को पंजीरी, मिश्री, मक्खन और ड्राइफ्रूट का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed