फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees enjoy listening to hymns in Srimad Bhagwat Katha.

Ambala News: श्रीमद्भागवत कथा में भजन सुन श्रद्धालु निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees enjoy listening to hymns in Srimad Bhagwat Katha.
श्री बांके बिहारी मंदिर में  श्रीमद्भागवत कथा को सुनते भक्तगण। संस्था
अंबाला। श्री बांके बिहारी मंदिर गोविंद नगर के 50 वें स्वर्णिम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रोजाना सैकड़ों भक्त पहुंचकर जीवन संवार रहे हैं। कथा के तीसरे दिन बंगलौर से पधारे वैदिक बटुक रघुनंदन प्रतिदिन ईश्वर के ही स्वरूप वेद भगवान का उच्चारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति सहित सभी श्रद्धालु वेद ध्वनि का लाभ ले रहे हैं। महाराज ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि संत हमेशा कृपालु होते हैं एवं संतों की वाणी कभी विफल नहीं होती अतः हमें संतों का सानिध्य करना चाहिए एवं उन्हें आदर सत्कार देना चाहिए। जब भी कोई सुनने सुनाने वाला न मिले तो भगवान का नाम स्मरण करना चाहिए और जब भी अवसर मिले ठाकुर का नाम ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

मनुष्य को सोने के भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि अंतिम सत्य तो सोना ही है क्योंकि हम वह बुलबुले हैं, जिसे एक दिन फुट जाना है, इसलिए हर रोज सोते जागते ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। महाराज ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, भक्त प्रहलाद एवं अजामिल चरित्र पर विस्तृत व्याख्यान कर मंदिर में आए श्रद्धालुओं को स्वामी सुखदेव द्वारा कही गई कथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत में भजनों मेरा तार प्रभु से जोड़ों कि ऐसा कोई संत मिले..., वाह वाह रे मौज फकीरा दी...., प्रहलाद को लग गई राम रतना..., कई लाखों तर गए हैं तेरा नाम जपते जपते आदि से सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महाराज ने ओम ध्वनि व प्राणायाम को भी जीवन का हिस्सा बनाने की शिक्षा दी। उन्होंने काम, क्रोध, मद (अहंकार) लोभ और इंद्रियों को वश में रख, भगवान का चिंतन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कथा में अद्वैत अग्नि अखाड़े से परम श्रद्धेय संत श्री श्री 1008 स्वामी रामा अंकित महाराज कथा सुनने एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देने के लिए पधारे। श्री राधा परमार्थ सेवा समिति अंबाला कैंट से प्रधान धीरज शर्मा एवं टीम के अन्य सदस्य सहित महिला सदस्य कथा श्रवण करने के लिए उपस्थित रहे। कथा में बहन संतोष बुद्धि राजा, शकुंतला देवी, किरण दीवान, कमला शर्मा, विजय, सोनिया मेहता, किरण चोपड़ा, पार्वती, पंडित हेमराज एवं सभा प्रधान दिनेश बहल, पुनीत वर्मा, राकेश कुमार, सतीश चंद्र दुआ, रमेश चंद्र, अश्विनी गुप्ता एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।

श्री बांके बिहारी मंदिर में  श्रीमद्भागवत कथा को सुनते भक्तगण। संस्था

श्री बांके बिहारी मंदिर में  श्रीमद्भागवत कथा को सुनते भक्तगण। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed