फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced on the Shiva-Parvati marriage, the pandal echoed with the cheers of Mahadev

Ambala News: शिव-पार्वती विवाह पर झूमे श्रद्धालु, महादेव के जयकारों से गूंजा पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the Shiva-Parvati marriage, the pandal echoed with the cheers of Mahadev
अंबाला। महेश नगर स्थित पंचदेव मंदिर में साप्ताहिक कथा श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन व्यास गद्दी पर विराजित श्रीधाम वृंदावन के रसिक भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख विशिष्ठ ने बताया कि सती मैया ने मरते समय शिव से प्रत्येक जन्म में पति होने का वर मांगा था। इसी उद्देश्य से देवताओं का हिमालय के पास जाना, हिमाचल का पार्वती के जन्म के लिए स्तुति करना, देवी का प्रत्यक्ष रूप से हिमालय और मैना को दर्शन देकर उन्हें अभीष्ट वर देकर संतुष्ट करना, मैना के गर्भ से पार्वती का जन्म होना इत्यादि विषयों पर संगीतमय मधुर वाणी में चर्चा करते हुए शिव पार्वती के विवाह बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया। पंडाल ऐसा भव्य लग रहा था मानो सचमुच सभी देवता शिव भोले की शादी में अवतरित हो गए हैं। सारा वातावरण शिवमय हो गया। शिव-पार्वती के विवाह में मस्ती से झूमते हुए नाचे। यह सौभाग्य महेश नगरवासियों को दयालबाग के यजमान दीपचंद गुप्ता व गुप्ता परिवार की ओर से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed