फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devendra Verma became the state president of Swarnakar Sangh

देवेंद्र वर्मा बने स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Devendra Verma became the state president of Swarnakar Sangh
अंबाला सिटी। स्वर्णकार संघ ने शहर के सैनी भवन में महासम्मेलन आयोजित किया। इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार करतार सिंह जोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट गोविंद वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। करतार सिंह जोडा ने बताया कि कि सर्वसम्मति से देवेंद्र वर्मा को प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष जनरल हाउस नियुक्त किया गया। सरदार करतार सिंह ने बताया कि राज कुमार गामा, हुकुम चंद, योगेश शाव्य व डाक्टर रविंद्र वर्मा को संघ का सर प्रस्त बनाकर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जोड़ा ने कहा कि स्वर्णकार संघ प्रधान जोगिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में समाज का ये ऐतिहासिक महासम्मेलन है।
विज्ञापन

सरदार करतार सिंह ने कहा कि सरकार स्वर्णकारों के पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सोने पर पहले ड्यूटी केवल एक प्रतिशत थी। इसके बाद सरकार ने ड्यूटी को बढ़ाकर 18.75 प्रतिशत कर दिया। देशभर में केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स स्वर्णकार देते हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही। संघ के राष्ट्रिय महासचिव गोविंद वर्मा ने कहा कि चोरी का सामान खरीदने के मामले में स्वर्णकारों को तंग किया जाता है। उन पर पर्चा दर्ज किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार पैसे देकर सोना खरीदता है। वह कैसे कंफर्म कर सकता है कि यह चोरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed