फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development works will change the picture of the cantonment, one crore 10 lakh projects passed

Ambala News: विकास कार्याें से बदलेगी छावनी की तस्वीर, एक करोड़ 10 लाख की परियोजनाएं पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Development works will change the picture of the cantonment, one crore 10 lakh projects passed
अंबाला। एक करोड़ 10 लाख रुपये की विकास से संबंधित परियोजनाएं सिरे चढ़ गई हैं। इन परियोजनाओं से छावनी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे खूबसूरती तो बढ़ेगी, साथ ही आमजन से जुड़ी सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी। यह विकास कार्य हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद सदर छावनी द्वारा करवाए जाएंगे। गांधी मैदान में दीवार बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह दीवार सिविल अस्पताल की दीवार की तर्ज पर बनाई जाएगी। इसमें लाइटें भी लगाई जाएंगी। गांंधी मैदान में पुरानी दीवार तोड़ने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। वहीं पानी की निकासी के लिए पहले ही मैदान में पाइप लाइन डाल दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर लगने वाली छह ट्रैफिक लाइट में से दो का टेंडर जारी कर दिया है। लगभग 40 लाख की लागत से दो जगह ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इसमें पहली ट्रैफिक लाइट कैंट में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के नजदीक गोल चक्कर पर और दूसरी सप्लाई चौक पर लगाई जाएगी। इसके बाद सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क चौक, एसडी कॉलेज, महेशनगर और इंडस्ट्रियल एरिया के चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंट की विशेष पहचान और सबसे बड़े आस्था केंद्र हाथीखाना मंदिर में 30 लाख रुपये की लागत से बड़े हॉल का निर्माण किया जाएगा ताकि मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बिना परेशानी के हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित विकास कार्यों को तेजी से निपटाया जाएगा। लगभग एक करोड़ की परियोजनाओं के टेंडर फाइनल हो गए हैं। इसमें गांधी मैदान की दीवार का निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया है। जल्द ही दो ट्रैफिक लाइट्स लगाने का कार्य और हाथीखाना मंदिर में हाल का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।
-अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed