फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work worth crores will be done in corporation villages

Ambala News: निगम के गांवों में करोड़ों से होंगे विकास कार्य

Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Development work worth crores will be done in corporation villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बजट बैठक के बाद नगर निगम ने गांवों में विकास कार्यों को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। निगम अब शहर के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्य करवाएगा। प्रत्येक गांव में विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
शहर के साथ जुड़े कई गांव निगम में शामिल किए गए थे। अभी तक इन गांवों में विकास कार्य नहीं किए गए। ग्रामीण भी विकास कार्यों को लेकर पार्षदों के सामने दुखड़ा रो चुके हैं। तीन वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अब इन गांवों में विकास कार्य करवाने की उम्मीद जगी है। इन गांवों में एक-एक करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे, साथ ही नए जिम, पार्क बनेंगे और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। शहर के मुकाबले अब इन गांवों की तरफ खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि निगम के अंतर्गत आने वाले शहर व ग्रामीण एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही ग्रामीण एरिया में भी स्ट्रीट लाइट के साथ नए पोल लगेंगे। यह सिलसिला तीन महीनों से चल रहा है। अभी तक गांव में लाइट नहीं लगी। यह मुद्दा नगर निगम की बजट बैठक में भी उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों का कहना था कि निगम ने अभी तक इन गांवों की तरफ ध्यान नहीं दिया। यहां विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे। लोगों की नाराजगी का उनको सामना करना पड़ता है। निगम इन गांवों से राजस्व तो एकत्रित कर रहा है, मगर वह पैसा इन गांवों पर नहीं लगाया जा रहा है।
नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि शहर की तरह इन गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांवों में नए जिम लगाए जाएंगे। जहां पार्क के लिए जगह होगी, वहां पार्क भी बनाया जाएगा ताकि बच्चे वहां खेल सके और लोग सैर कर सकें। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट व पोल भी लगाए जाएंगे।

मेयर ने बताया कि नगर निगम के पास बजट की कमी नहीं है। इन सभी गांवों में एक-एक करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे। सड़कों को भी बनाया जाएगा। पार्षदों ने भी गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए मांग रखी थी। इन गांवों में कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed