Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will soon begin in rural areas, streets and drains will be built.

Ambala News: ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, बनेंगी गलियां और नालियां

Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Development work will soon begin in rural areas, streets and drains will be built.
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डेढ़ वर्ष से जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के बीच चल रही तनातनी के कारण रुके विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के कार्यभार संभालने के बाद जिला परिषद की पहली बैठक रख दी गई है। यह बैठक 31 अक्तूबर को होगी। इसके लिए जिला परिषद की ओर से सभी सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है। बैठक में 28 करोड़ के बजट को पारित कर वार्डों के विकास के लिए सदस्यों को दिया जाएगा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
वहीं, अध्यक्ष न होने के कारण वार्डों में करीब डेढ़ वर्ष से विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। कई विकास कार्य निविदा होने के बाद भी शुरू नहीं हुए और कई कार्यों को ठेकेदारों ने भुगतान फंसने के डर से बीच में ही रोक दिया। अब यह कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

सदस्य बोले, अब अटके कार्यों के शुरू होने की जगी उम्मीद
वार्ड-तीन सदस्य पंकज सैनी ने बताया कि जिला परिषद वार्डों में करीब डेढ़ वर्ष से विकास कार्य रुके पड़े हैं। अब इन विकास कार्यों के शुरू होने की उम्मीद जगी है। जिला परिषद की 31 अक्तूबर की बैठक को लेकर पत्र आ चुका है। उनके वार्ड में चौपाल के शेड, ई-रिक्शा और वाटर कूलर के कार्य होने हैं। इन कार्यों को बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े दस लाख की ग्रांट से बनने वाली चौपाल कार्य पड़ा अधूरा
वार्ड-7 से सदस्य मुकेश ने बताया कि बैठक को लेकर पत्र आया है। उनके वार्ड में तेपला गांव में एससी चौपाल बननी थी। अभी इस चौपाल की दीवारें बनी है। यह कार्य बीच में ही लटकने से अधूरा पड़ा है। इसके लिए साढ़े दस लाख की ग्रांट आई थी। अध्यक्ष न होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। इस वजह से जितनी सामग्री यहां आई थी, उतना ही कार्य हो पाया है। इसके बाद यह कार्य दूसरे ठेकेदार के पास चला गया, मगर अभी कार्य अधूरा पड़ा है। उनके पास कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए सरपंचों की ओर से पत्र आ रहे हैं। स्ट्रीट लाइट, शेड निर्माण, खिलाड़ियों के लिए किट की मांग, गलियां, नालियां, स्टेडियम, बड़ी फॉग लाइट की मांग ग्रामीणों की ओर से की जा रही हैं। यह सभी कार्य बैठक में रखेंगे।
पांच-पांच लाख की निविदा के कार्य पड़े बंद
वार्ड-14 से सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में सुबरी, धीन, सुहाना गांव में शेड निर्माण के लिए निविदा लगाई गई थी। यह कार्य दो वर्ष बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। इन शेड निर्माण के लिए पांच-पांच लाख की निविदा लगाई गई थी। बैठक में अधूरे पड़े कार्यों, कच्ची गोहर को पक्का करना, खेलों के मैदान तैयार करवाने की मांग रखी जाएगी। इसमें नारा गांव का खेल मैदान तैयार करवाना, मन्नुमाजरा गांव में मैदान की मरम्मत कार्य होना है।
दो वर्ष का पड़ा है जिला परिषद का कार्यकाल
जिला परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार लाडी को सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया था। इसके बाद नए सिरे से प्रक्रिया के तहत मक्खन सिंह लबाना को सदस्यों ने सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना। लबाना का कार्यकाल नवंबर 2027 तक होगा। वह दो वर्ष के लिए जिला परिषद के अध्यक्ष बने हैं। बीते शनिवार को उन्होंने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। यह उनके कार्यकाल की पहली बैठक है। बैठक को लेकर एजेंडा भी तैयार किया जा रहा है।

जिला परिषद की बैठक 31 अक्तूबर को होगी। सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिल सके। सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चला जाएगा। बैठक में सभी अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
मक्खन सिंह लबाना, अध्यक्ष, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed