फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done with Rs 13.47 crore, pipes will be laid in 45 courtyards and streets including Hathikhana temple.

Ambala News: 13.47 करोड़ से होंगे विकास कार्य, हाथीखाना मंदिर सहित 45 अहातों और गलियों में डलेगी पाइप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 13.47 crore, pipes will be laid in 45 courtyards and streets including Hathikhana temple.
अंबाला। 13.47 करोड़ की लागत से अंबाला छावनी में अंडरग्राउंड पाइप डाले जाएंगे। इसकी शुरुआत हाथीखाना मंदिर के पास से होगी। यहां मुख्य नाले का निर्माण किया जाएगा जोकि 12 क्राॅस रोड के नाले से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 45 अहातों सहित गलियों में भी अंडरग्राउंड पाइप डाले जाएंगे। उक्त योजना हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार नगर परिषद ने तैयार की है।
विज्ञापन

योजना को धरातल पर उतारने और निविदा से पहले तकनीकी अनुमति के लिए मुख्यालय भेज दिया है ताकि अनुमति मिलते ही निविदा से जुड़ी आगामी कार्रवाई आरंभ की जा सके। जानकारी के अनुसार इससे पहले लगभग 133 करोड़ की लागत से छावनी के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइप डालने का कार्य पहले पूरा कर लिया गया था। इसमें 100 से अधिक अहाते व गलियां शामिल थी। इसके अलावा पूरे सदर क्षेत्र में भी पाइप डाल दी गई हैं। इससे बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिल रही है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगी सुविधा
पंजाबी मोहल्ला की गलियां, बंगाली मोहल्ले का अहाता, आनंद निवास अहाता,कोरी मंडी अहाता, अहाता नजदीक बड़ौदा बैंक, नंदी देवी धर्मशाला,चौथाई अहाता, कच्चा बाजार की गली, सर्राफा बाजार की गलियां, अहाता नजदीक सन्नी डेयरी, कासाई अहाता, अहाता नजदीक सरकारी डिपो, मुख्य नाले के साथ गली नंबर 1,2,3,4 व 5, केदारनाथ अहाता, डॉ धर्म सिंह अहाता, कच्चा बाजार व आउटर लार्ज रोड की गली 1,2 व 3, हरोगलाल फैक्ट्री के नजदीक की गली, नाइयो वाली गली नंबर 1 व 2, सदर बाजार में पुलिस क्वार्टरों के नजदीक की गली, रामबाजार के नजदीक गली, मोची मंडी अहाता, पल्लेदार मोहल्ले की गलियां, गुड़ बाजार की गली और पंसारी बाजार की गली शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्र भी योजना में शामिल किए गए हैं, जहां पर पाइप डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री के निर्देशानुसार लगभग 13.47 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। इसमें हाथीखाना मंदिर के पास का मुख्य नाला और 45 अहातों सहित गलियां शामिल हैं। इस योजना को तकनीकी अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा है ताकि निविदा निकालकर उक्त सभी क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइप डालने का कार्य किया जा सके।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed