फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done in the city with Rs 265 crore: Mayor

शहर में 265 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य : मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city with Rs 265 crore: Mayor
अंबाला सिटी। नगर निगम की मेयर शैलजा सचदेवा ने मंगलवार को भाजपा के अंब कमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र और निगम क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनाव से पहले ही पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर विधानसभा के लिए लगभग 265 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए थे। इस धनराशि से शहर के कई विकास कार्य होने थे।
विज्ञापन

मगर इसमें से काफी धनराशि चुनाव आचार संहिता के कारण खर्च नहीं हो पाई। जिसमें से लगभग 80 करोड़ रुपये निगम क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में पीने के पानी और सीवरेज के कार्यों के लिए थे। इसी प्रकार 70 करोड़ रुपये से अंबाला शहर में नगर निगम के तहत आने वाले कार्यों को किया जाना था। मगर आचार संहिता लगने की वजह से इस राशि से शुरू होने वाले विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए थे। मेयर ने बताया कि अब चुनाव समाप्त गए हैं तो इस धनराशि से शहर में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। इसके साथ ही मेयर शैलजा सचदेवा ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल को दिया। उन्होंने कहा कि अंबाला में मेयर पद के उपचुनाव में कमल का फूल खिलाने में असीम गोयल की मुख्य भूमिका रही है। इस दौरान उनके साथ शहर के सभी मंडलों के अध्यक्ष भी साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed