फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Determined to build SYL canal: Vij

एसवाईएल नहर बनाने के लिए हैं दृढ़ संकल्पित : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Determined to build SYL canal: Vij
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद अपने सिर के टांके निकलवाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। इससे पहले उनका हाल जानने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। उन्होंने गृहमंत्री का हाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे से अधिक मुलाकात चली। इसके बाद मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के बजट में कृषि, गांव, शहर, बिजली और पानी इत्यादि सबका विशेष ध्यान रखा गया है। इसी प्रकार, एसवाईएल नहर बनाने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पहली बार बजट में 101 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जो एसवाईएल नहर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विज ने कहा कि एसवाईएल नहर बनाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि पहले जितनी भी सरकारें आई, उन्होंने विकसित भारत बनाने के लिए नहीं सोचा, जबकि जो देश हमारे से बाद में आजाद हुए वे विकसित हो चुके है। हम आज भी विकाश सील देश है और हमें आज भौतिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed