फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Despite buying the land, the old owner attacked

Ambala News: जमीन खरीदने के बावजूद पुराने मालिक का हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Despite buying the land, the old owner attacked
अंबाला। जमीन खरीदने के बाद भी मालिक अपना खेत जोत नहीं पाया। जमीन बेचने वाले के परिजनों ने उनके परिजनों पर हमला कर दिया। तसडौली गांव निवासी सुषमा देवी पंजोखरा थाना में शिकायत देते हुए बताया कि वो घरेलू कार्य करती है।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय निवासी एक एकड़ जमीन गुरबक्श सिंह से 2021 में खरीदी थी जो अब यह जमीन उसकी पुत्रवधू संध्या देवी और दीपा देवी के नाम है। पीड़ित ने बताया कि वो करीब तीन साल से जमीन को जोत रहे हैं, लेकिन गुरबक्श सिंह का भतीजा प्रदीप सिंह उर्फ काला और उसकी माता कुलविंदर कौर जमीन को जुताई करने में बाधा डाल रहे हैं। प्रदीप ने सारी जमीन को लेकर तकसीम का केस कोर्ट में भी डाला हुआ है और उन्होंने भी प्रदीप के खिलाफ शिकायत उपमंडल अधिकारी नारायणगढ को दे रखी है।
विज्ञापन

16 जून को सुबह लगभग 9.15 बजे प्रदीप और उसकी माता गुरनाम सिंह खेत से जेसीबी से मिट्टी उठवा रहे थे। इस पर वो व उसकी बहन प्रवीण देवी, जेठानी सुनीता खेत में जाकर जेसीबी वाले को कहने लगे कि प्रदीप ने हमारे खिलाफ तकसीम का केस नारायणगढ़ में डाला हुआ है और पूरे खेत में से जमीन हमें कहीं पर भी आ सकती है और आप यहां से मिट्टी मत उठाओ। उसी समय प्रदीप व उसकी माता कुलविंदर कौर व गुरनाम सिंह उनके पास आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान उन्होंने आंखों में मिर्ची भी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed