{"_id":"66170e7e9f246378910185d4","slug":"department-will-also-include-fourth-and-fifth-class-in-nipun-haryana-ambala-news-c-36-1-amb1003-121302-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निपुण हरियाणा में चौथी व पांचवीं कक्षा को भी शामिल करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निपुण हरियाणा में चौथी व पांचवीं कक्षा को भी शामिल करेगा विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग बालवाटिका से कक्षा तीसरी के बाद अब कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों को भी निपुण बनाने जा रहा है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रहे एफएलएन यानि बुनियादी साक्षरता एवं भाषीय ज्ञान को लेकर कक्षा चौथी और पांचवीं को भी शामिल किया जाएगा। इससे पहले पहली से तीसरी कक्षा तक बच्चों को मिशन के तहत पढ़ाया जा रहा था। अब विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों को नई नीति के तहत कैसे पढ़ाना है, इसके लिए विभाग अध्यापकों को प्रशिक्षण भी देगा। हालांकि प्रशिक्षण के लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। इसका कारण राजकीय प्राथमिक स्कूलों से अध्यापकों का तबादला होना और स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होना है।
वहीं, इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को नई प्रक्रिया से हिसाब से पढ़ाना सिखाया जाएगा। शिक्षकों को पढ़ाने से पहले खुद पाठ्यक्रम तैयार करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग टीएलएम यानि टीचिंग लर्निंग मैटीरियल उपलब्ध करवाएगा। शिक्षकों को बताया जाएगा कि कैसे छह स्टेप के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
-- -- -- -- --
निपुण लक्ष्य- कक्षा पहली से तीसरी
कक्षा पहली
भाषा में प्रवाहपूर्ण पठन प्रति मिनट 30 शब्द, संख्या पहचान 99 तक, गणना में जोड़ : एक अंकीय संख्याओं का जोड़। घटाव- एक अंकीय संख्याओं की घटाव।
-- --
कक्षा दूसरी
भाषा में प्रवाहपूर्ण पठन प्रति मिनट 45 शब्द, संख्या पहचान 999 तक, गणना में जोड़ : दो अंकीय संख्याओं का जोड़। घटाव- दो अंकीय संख्याओं की घटाव।
-- --
कक्षा तीसरी
भाषा में प्रवाहपूर्ण पठन प्रति मिनट 60 शब्द, संख्या पहचान 9999 तक, गणना में जोड़ : तीन अंकीय संख्याओं का जोड़। घटाव- तीन अंकीय संख्याओं की घटाव।
-- -- -- -- -
निपुण एप पर होता है आंकलन
शिक्षा विभाग की तरफ से वर्ष में दो बार निपुण एप पर आंकलन किया जाता है। इसके अलावा अध्यापक प्रतिदिन, साप्ताहिक और मासिक भी विद्यार्थियों का आंकलन करते हैं। निपुण एप टीचर के लिए बनाई गई। इसमें बच्चों और अध्यापकों का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाता है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
निपुण हरियाणा के तहत चल रहे एफएलएन कार्यक्रम का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसमें कक्षा चौथी और पांचवीं को भी शामिल किया जा रहा है। पिछली बार 55 फीसदी बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस सत्र में 85 फीसदी बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 2025 तक यह लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करना है।
सतबीर सैनी, बीईओ, खंड अंबाला वन।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
अबकी बार चौथी व पांचवीं कक्षा को भी निपुण हरियाणा में शामिल किया गया है। इसके तहत विभाग अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम करेगा। जल्द ही इसको लेकर तारीख निर्धारित की जाएगी।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।