{"_id":"68d839161818e53bfa07556f","slug":"department-of-chemistry-established-chemical-society-new-office-bearers-appointed-ambala-news-c-36-1-amb1001-150442-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रसायन विभाग ने की केमिकल सोसायटी की स्थापना, नए पदाधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रसायन विभाग ने की केमिकल सोसायटी की स्थापना, नए पदाधिकारी नियुक्त
Sun, 28 Sep 2025 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से केमिकल सोसायटी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, इसमें कॉलेज के प्राचार्य राजीव महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित किया। स्थापना समारोह के दौरान सोसायटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बीएससी तृतीय वर्ष की सिमरप्रीत को सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष का दायित्व याशिका बीएससी तृतीय वर्ष को सौंपा गया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छवि को सचिव, हर्षित को संयुक्त सचिव और नितिन पाल को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जसमेर सिंह ने छात्र-छात्राओं को ज्ञान दिया। डॉ. गरिमा सुमरान एवं डॉ. अत्तिमुक्त जैन कार्यक्रम के सह-संयोजक रहे।