{"_id":"66f4b39cdc9619cd090f1817","slug":"department-became-active-after-complaint-to-sp-case-registered-ambala-news-c-36-1-amb1001-130177-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसपी से शिकायत के बाद विभाग सक्रिय, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसपी से शिकायत के बाद विभाग सक्रिय, मामला दर्ज
विज्ञापन
नारायणगढ़। नागरिक अस्पताल से संदेश मिलने और घायलों के थाने में चक्कर काटने के बावजूद जब जांच अधिकारी नहीं मिला। इस मामले में केस भी दर्ज नहीं हुआ तो घायलों ने एसपी का दरवाजा खटखटाया। अब पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
यह मामला कुराली गांव का है, जहां पंचायत की ओर से गली में कराए जा रहे निर्माण के कारण दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक गुट के दो लोग घायल हो गए। कुराली गांव निवासी आमीन ने बताया कि उनके गांव में आरोपियों के घर के पास वाली गली में पंचायत की ओर से निर्माण किया जा रहा है। 21 सितंबर को सरपंच के कहने पर उसके भाई फरमान ने मिट्टी की एक ट्रॉली गिराई थी। कुछ समय बाद आरोपी रवि का फोन उसके भाई के पास आया और कहा कि उसने जो मिट्टी की ट्रॉली गली में गिराई है, उससे रास्ता बंद हो रहा है।
इस दौरान उसने भाई के साथ फोन पर ही गाली-गलोज भी किया। इस पर फरमान ने कहा कि उसे सरपंच ने मिट्टी गिराने के लिए कहा था तो उसने बाइक जाने का रास्ता छोड़कर मिट्टी गिरा दी। फरमान ने रवि को यह भी कहा कि अगर कोई परेशानी है तो अपने भाई आमीन और नुरूदीन को भेज रहा है। जब आमीन और नुरूदीन मौके पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद रवि, रोहित, नीरज व दीपक ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस हमले में वो दोनों घायल हो गए। जब उनके परिवार वाले बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी गाली-गलोज की और आरोपियों ने अपने घर की छत से उनके ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला किया, वहीं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।